Jaya Prada

अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने बेटे संग लगाई पावन डुबकी

493 0

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का भव्य आयोजन जारी है और इसमें श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा (Jaya Prada) ने रविवार को अपने बेटे संग त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। उन्होंने कुम्भ मेले में पहुंचकर अपनी खुशी जाहिर की और केंद्र एवं राज्य सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की।

श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत नजारा

जया प्रदा (Jaya Prada) ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। लाखों श्रद्धालु जिस भक्ति और श्रद्धा के साथ त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं, वह देखने लायक है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा, “सरकार ने जिस तरह से सभी भक्तों के लिए शानदार व्यवस्थाएं की हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है।”

श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित इंतजाम

महाकुम्भ 2025 में सुरक्षा, सफाई, परिवहन और अन्य सुविधाओं को लेकर इस बार विशेष ध्यान दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा जगह-जगह कैंप, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा बलों की तैनाती और ट्रैफिक प्रबंधन के इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

महाकुम्भ के आयोजन को लेकर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज आ रहे हैं। इसमें फिल्मी सितारों की साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों की भी बड़ी संख्या है।

Related Post

Swachhata Rath Yatra

योगी सरकार के दिव्य, भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई स्वच्छता रथ यात्रा

Posted by - January 7, 2025 0
महाकुम्भ नगर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दिव्य, भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ (Swachh Maha Kumbh) के संकल्प को धरातल…
CM Yogi

दक्षिण की श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य का आगमन बढ़ा रहा महाकुम्भ की शोभाः सीएम योगी

Posted by - January 25, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज दौरे पर शनिवार को दक्षिण भारत की श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य…

शिल्पा शेट्टी को नहीं मिली क्लीन चिट, दोबारा पूछताछ कर सकती है क्राइम ब्रांच

Posted by - July 27, 2021 0
पोर्नोग्राफी केस में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। दरअसल, अब भी अभिनेत्री मुंबई पुलिस…
Kalpavas

पौष पूर्णिमा के अमृत स्नान के साथ शुरू होगा महाकुम्भ में कल्पवास

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के तट पर सनातना आस्था के महापर्व, महाकुम्भ 2025 की शुरूआत होने जा रही…