AK Sharma

नगर आयुक्त द्वारा जनसुनवाई में 653 शिकायते निस्तारित: एके शर्मा

427 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में ‘सम्भव’ पोर्टल की व्यवस्था अनुसार आज दिनांक 26 जुलाई, 2022 मंगलवार को नगर आयुक्त के स्तर पर हुयी जनसुनवाई में 76 समस्याओं का निस्तारण किया गया।

उन्होंने बताया कि आज की हुयी जनसुनवाई मे कुल 209 शिकायते प्राप्त हुयी, जिसमें से 76 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है और शेष 133 शिकायतें लम्बित है, जिसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र ही इस संबध में कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि इसी प्रकार सम्भव की व्यवस्था के तहत 25 जुलाई सोमवार को अधिशासी अधिकारियो के स्तर पर नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में हुयी  जनसुनवाई में 695 शिकायतें प्राप्त हुयी। जिसमें से 653 शिकायतों का निस्तारण मौकें पर ही कर दिया गया और शेष 42 शिकायतों के निस्तारण के संबंध में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में लोगों की सीवर लाईन, नालियों की मरम्मत, अवैध अतिक्रमण व कब्जे, हाईमास्क लाईट एवं कूड़ा उठान आदि से सम्बन्धित समस्याओं को अधिकारियों द्वारा सुना गया।

एके शर्मा ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

नगर विकास मंत्री  (AK Sharma) ने कहा कि ‘सम्भव’ की व्यवस्था से लोगों की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण के प्रयास किये जा रहे है। फिर भी यदि किसी समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हो पायेगा ऐसे मामलों को महीने के प्रथम बुधवार को स्वयं मेरे द्वारा सुनवाई की जायेगी।

उन्होने कहा कि लोगों के लिए एक पारदर्शी एवं जबावदेह व्यवस्था बनाई गयी है। जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से होगा। समस्याओं के समाधान से ही अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन भी किया जायेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारत के पुनर्निर्माण में भागीरथ योगदान है : ऊर्जा मंत्री

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने रोड़वेज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Posted by - January 3, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने खटीमा पहुंचकर खटीमा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यो…
CM Yogi interacted with the students

योगी ने शिक्षक बन छात्रों को दी नसीहत, बार-बार न दोहराएं गलतियां

Posted by - September 12, 2024 0
लखनऊ। अटल आवासीय विद्यालयों के द्वितीय शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ करने लखनऊ के मोहनलालगंज के सिठौली कला स्थिति विद्यालय पहुंचे…
ODOP

ओडीओपी योजना से बदली कारीगरों की तकदीर, 3.16 लाख लोगों को मिला रोजगार

Posted by - February 12, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू की गई ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना प्रदेश की अर्थव्यवस्था में…
Mahakumbh-2025

प्रयागराज महाकुंभ में डेढ़ लाख शौचालयों की व्यवस्था करेगी योगी सरकार

Posted by - October 25, 2023 0
लखनऊ। महाकुंभ 2025 (Mahakumbh)  कई मायनों में खास होने जा रहा है। मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर टीम…