SACHIN WAZE

हिरेन हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने सचिन वाजे को निलंबित किया

1280 0
मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक से भरी कार मिलने के बाद एनआईए ने कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे (Sachin Waje) गिरफ्तार किया था, जिसे आज निलंबित कर दिया गया है। वाजे पर मनसुख हिरेन की हत्या का आरोप है।

 उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से भरी एक कार पाए जाने के मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे (Sachin Waje) को निलंबित कर दिया गया है। ताजा घटनाक्रम में सचिन वाजे की तबीयत खराब हो गई है। उन्हे जे. जे. हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

एनआईए ने 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर के निकट विस्फोटकों से भरी एक कार पाए जाने की जांच के सिलसिले में वाजे को शनिवार को गिरफ्तार किया था। कार में जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं।

कार के मालिक एवं ठाणे के रहने वाले कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में भी वाजे (Sachin Waje) की भूमिका सवालों के घेरे में है। हिरेन पांच मार्च को ठाणे जिले में मृत पाए गए थे। वाजे ने 63 कथित अपराधियों को मुठभेड़ में मारा है।

महाराष्ट्र आतंकवाद-निरोधक दस्ता (एटीएस) हिरन हत्या मामले की जांच कर रहा है। हिरन का शव मिलने के कुछ दिन बाद एटीएस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हिरन की पत्नी ने पति की रहस्मय परिस्थितियों में मौत के मामले में वाजे के शामिल होने का आरोप लगाया है।

Related Post

ED

केजरीवाल ने जिस मंत्री को बताया ईमानदार, वो निकला दागदार, मिला खजाना

Posted by - June 7, 2022 0
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येन्द्र जैन (Satyendra jain) के आवास सहित विभिन्न ठिकानों पर…
Workshop will be organized for the elected representatives of the state

प्रदेश के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए एक दिवयीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का होगा आयोजन

Posted by - May 30, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Yogi) की प्रेरणा एव नगर विकास मंत्री (AK Sharma) के प्रयासों से नगर विकास विभाग…
Rajnath Singh

असम में राजनाथ की चुनावी जनसभा, कहा- भाजपा पूर्वोत्तर के मान-सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध

Posted by - March 14, 2021 0
बिस्वनाथ (असम) । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आज असम के बिस्वनाथ में भाजपा की एक चुनावी रैली…
Yogi Cabinet

छोटे उद्यमियों को तोहफा, दुर्घटना में मौत या विकलांगता होने पर परिजनों को पांच लाख रुपये देगी योगी सरकार

Posted by - June 28, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एमएसएमई (MSME) सेक्टर को प्रोत्साहित कर रही योगी सरकार (Yogi Government) ने अब सूक्ष्म उद्यमियों को…