Mukesh Ambani

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

436 0

नई दिल्ली। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी 89.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में दसवें और एशिया में पहले नंबर पर हैं।

दरअसल अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी एक दिन पहले मुकेश अंबानी को पछाड़कर आगे निकल गए थे। लेकिन, आरआईएल के शेयरों में आई तेजी से गौतम अडानी फिर पिछड़ गए हैं।

आरआईएल के शेयरों में 1.64 फीसदी की तेजी से मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 1.33 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। हालांकि, इस साल उनकी नेटवर्थ में 74.9 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है।

मुकेश अंबानी की RIL की रैंकिंग में हुआ इजाफा

वहीं, गौतम अडानी की नेटवर्थ 2.16 अरब डॉलर घटकर 86.3 अरब डॉलर रह गई। इससे वह एशिया में दूसरे और दुनिया में 11वें पायदान पर खिसक गए हैं। दरअसल अडानी समूह की सात लिस्टेड कंपनियों में से 5 के शेयरों में गिरावट रही, जिससे उनके नेटवर्थ में ये कमी आई है।

इस बीच मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जुकरबर्ग दुनिया के अमीरों की सूची में 14वें नंबर पर खिसक गए हैं। जुकरबर्ग की नेटवर्थ 1.72 अरब डॉलर घटकर 83.3 अरब डॉलर रह गई है, जबकि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 238 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं।

 

 

Related Post

उद्योग मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को सौंपी 36 सरकारी कंपनियों की लिस्ट, जल्द होगा निजीकरण

Posted by - July 7, 2021 0
निजीकरण के रास्ते पर तेजी से बढ़ रही मोदी सरकार ने 36 कंपनियों को चिन्हित किया है जिन्हें जल्द ही…

दो दिन बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमत

Posted by - October 14, 2021 0
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल में दो दिनों तक कोई बदलाव न करने के बाद भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार 14 अक्टूबर, 2021…