मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से हुई पहली मौत

649 0

देश में कोरोना का कहर जारी है। मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत हुई है।मृतक 63 वर्षीय महिला है जिसने वैक्सीन के दोनों डोज लिए थे। महिला को डायबिटीज समेत कई परेशानियां थीं।मुंबई स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रमुख डॉ मंगला गोमारे ने बताया कि महिला इंटरसिटिशियल लंग और ऑब्‍सट्रक्टिव एयरवे से पीड़ित थी।

शुरुआत में महिला को घर पर ही ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर रखा गया, बाद में 27 जुलाई को उनका निधन हो गया। घटना के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। राज्य सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई में जिस महिला की मौत डेल्टा प्लस वेरिएंट के कारण हुई है, उसे डायबिटीज सहित स्वास्थ्य संबंधी कुछ और परेशानियां भी थीं।

महिला कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुकी थी और मुंबई के उन 7 मरीजों में शामिल थी, जिनके अंदर डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है। इस महिला के सैंपल से जीनोम सीक्वेंसिंग के नतीजे 11 अगस्त को महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचे, जिसके बाद बीएमसी को जानकारी दी गई कि महिला कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित हुई थी।

यूपी चुनाव: बीजेपी ने कसी कमर, हर एक सीट पर होंगे विस्तारक, तैयार करेंगे सियासी जमीन

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट की वजह से होने वाली यह दूसरी मौत है। इससे पहले बीते 13 जून को रत्नागिरी जिल में एक 80 वर्षीय महिला की मौत भी डेल्टा प्लस वेरिएंट के कारण हुई थी।

Related Post

CM Dhami

मुस्लिम महिलाओं को धामी सरकार का तोहफा, हज कमेटी में पहली बार मिला प्रतिनिधित्व

Posted by - May 13, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने नामित हज कमेटी में मुस्लिम महिलाओं को जगह दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)…
Savin Bansal

मात्र 2 सुनवाई में स्थिति परखते ही लाचार  दम्पति को डीएम ने किया प्रतिस्थापित; कब्जा वापिस

Posted by - August 21, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी जनता दर्शन में राजपत्रित पिता जो चलने फिरने में समथ है फिर भी व्हीलचेयर पर आकर डीएम (DM…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण

Posted by - October 22, 2025 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने आज बुधवार को पवित्र केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) पहुंचकर भगवान बाबा केदारनाथ के…
Pond

बनासकांठा में तालाब का पानी हुआ गुलाबी, ग्रामीण मान रहे चमत्कार

Posted by - June 11, 2022 0
बनासकांठा: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (India-Pakistan Border) के नजदीक गुजरात के बनासकांठा से एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है।…