दिल्ली में तीन बसें फूंकी

नागरिकता कानून के खिलाफ जामिया में हिंसक प्रदर्शन, दिल्ली में तीन बसें फूंकी

855 0

नई दिल्ली। नागरिकता कानून को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच दिल्ली के जामिया नगर में इस कानून के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने तीन बसों में आग लगा दी है। एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है। बता दें कि आग को बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौजूद हैं।

हालांकि जामिया छात्र संघ ने हिंसक प्रदर्शन में छात्रों का हाथ होने से इनकार किया है। जामिया शिक्षक संघ ने भी यही कहा कि उग्र प्रदर्शन में उनके छात्र शामिल नहीं हैं। वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली के ओखला शाहीन बाग इलाके में भी नागरिकता कानून के खिलाफ भारी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने कालिंदी कुंज रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ओखला अंडरपास से लेकर सरिता विहार तक आवाजाही बंद कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने इन रास्तों पर जाने से बचने की भी सलाह दी है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने मथुरा रोड के विपरित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के रास्तों को बंद कर दिया है।

हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सुखदेव विहार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, ओखला विहार और जसोला विहार शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है। इस दौरान आसपास के कई दुकानदारों ने डर से अपनी-अपनी दुकानें भी बंद कर ली हैं। सड़क पर विरोध करने उतरे लोगों का गुस्सा देख आसपास के बाजारों के लोग सहमे हुए हैं। इससे सड़क पर भी भीषण जाम लग लगा है।

बता दें कि छोटी-बड़ी हर तरह की गाड़ी जाम में फंसी हुई है। इससे पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में भी छात्रों ने इस कानून का जमकर विरोध किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया था।

हालांकि रविवार सुबह विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सफाई देते हुए कहा कि विरोध यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर किया गया था और उसमें बड़ी संख्या में बाहरी तत्व शामिल थे।

Related Post

Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर, सबसे ज्यादा शिक्षा के पांच प्रस्ताव पास

Posted by - May 12, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्क्षता में शुक्रवार को कैबिनेट (Cabinet) की बैठक हुई। इस बैठक में कुल…
cm yogi

आपदा मित्रों को होमगार्ड स्वयंसेवकों के रूप में तैनाती देने के लिए जनपदवार कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए: मुख्यमंत्री

Posted by - August 28, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में होमगार्डों के रिक्त पदों पर नए एनरोलमेंट की प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ…
Project Tiger and Project Elephant

यूपी में बाघों व हाथियों के संरक्षण का मार्ग होगा प्रशस्त, ‘प्रोजेक्ट टाइगर एंड प्रोजेक्ट एलीफेंट’ बनेगा जरिया

Posted by - June 22, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के समेकित विकास की पटकथा लिख रही योगी सरकार प्रदेश की अनुपम प्राकृतिक छटा को वैश्विक स्तर…