बीएसएनएल

संकट से गुजर रहे एमटीएनएल-बीएसएनएल कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

1266 0

बिजनेस डेस्क। एमटीएनएल और बीएसएनएल दोनों सरकारी दूरसंचार कंपनियों में भीषण नकदी संकट चल रहा है। दोनों ही कंपनियों का सबसे ज्यादा खर्च वेतन पर ही होता है। ऐसे में आज सोमवार यानि 24 फरवरी को दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारियों के यूनियन ने राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल का आह्वान किया है। 69,000 करोड़ रुपये के पुनरोद्धार पैकेज को लागू करने में देरी के विरोध में कर्मचारियों के यूनियन ने यह अनशन बुलाई है।

इस विषय में ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल (एयूएबी) ने अपने बयान में कहा था कि, ‘एयूएबी 24 फरवरी, 2020 को देशव्यापी अनशन का आयोजन कर रहा है। बीएसएनएल के पुनरोद्धार को लेकर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले को जल्द लागू करने की मांग और कर्मचारियों के शिकायतों के निपटारे की मांग को लेकर इसका आयोजन किया जा रहा है।’

आगे एयूएबी ने कहा है कि रिवाइवल पैकेज में 4जी स्पेक्ट्रम का आवंटन, 15,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाने के लिए सॉवरेन गारंटी जारी करना, संपत्तियों की बिक्री और वीआरएस को लागू करना शामिल है। इनमें से केवल वीआरएस स्कीम को लागू किया गया है। इसके जरिए 78,569 बीएसएनएल कर्मचारियों को सेवानिवृत्त किया गया है। चार माह पूरे होने वाले हैं लेकिन तब भी बीएसएनएल को 4जी स्पेक्ट्रम आवंटित नहीं किया गया है।

मेलानिया ने पहना जंपसूट, तो इंवाका का ये जलवा, डोनाल्ड का भी दिखा अलग अंदाज 

बता दें बीएसएनएल में जहां कुल आय का 75.06 फीसदी हिस्सा वेतन पर लगाना पड़ता है, वहीं एमटीएनएल में यह आंकड़ा 87.15 फीसदी है। इसके मुकाबले, निजी कंपनियों में देखें तो यह आंकड़ा महज 2.9 से फीसदी होता है। रिलीफ पैकेज के बाद भी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिला है।

अक्तूबर 2019 में सरकार ने उठाया था कदम

बता दें कि मोदी सरकार ने अक्तूबर 2019 में घाटे में चल रही सरकारी टेलीकॉम कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल के पुनरोद्धार के लिए 68,751 करोड़ रुपये के पैकेज को स्वीकृति दी थी। इसमें 4जी स्पेक्ट्रम आवंटन और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) भी शामिल थी।

2017-18 में कंपनी को हुआ था इतना नुकसान

वित्त वर्ष 2017-18 में बीएसएनएल को 31,287 करोड़ का नुकसान हुआ था। कंपनी में फिलहाल 1.76 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। वीआरएस देने से कर्मचारियों की संख्या अगले पांच सालों में 75 हजार रह जाएगी।

Related Post

सारा अली खान

स्टार स्क्रीन अवार्ड में सारा अली खान का यह नया लुक देख उड़े फैंस के होश

Posted by - December 16, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। वैसे तो बॉलीवुड की सभी अभिनेत्रियां किसी से कुछ कम नही हैं। मगर इन दिनों सारा अली खान…
Cm Yogi holds meeting

कोरोना पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी-निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारी ही करेंगे काम

Posted by - April 9, 2021 0
लखनऊ। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने राजधानी लखनऊ और वाराणसी…
CM Dhami directed to make the film 'Godaan' tax free

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए

Posted by - February 7, 2026 0
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’…
CM Dhami

एएनपीआर कैमरे के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए: सीएम धामी

Posted by - May 9, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय से परिवहन विभाग की ओर से तैयार ऑटोमैटिक नम्बर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम…
कोरोना की चपेट में हॉलीवुड अभिनेत्री

हॉलीवुड की एक और अभिनेत्री का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया 

Posted by - March 19, 2020 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड की अभिनेत्री राशेल मैथ्यू कोरोना वायरस के शिकार हो गई हैं। “फ्रोजन 2′ स्टार राशेल मैथ्यू कोविड-19…