सदन में मास्क नहीं

सांसदों को सदन में मास्क पहनकर आने की इजाजत नहीं : वेंकैया नायडू

773 0

नई दिल्ली । देश में कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए जहां हर जगह ऐहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं संसद में सांसद भी मास्क लगाकर पहुंचने लगे हैं। बुधवार को इसे देख सभापति वेंकैया नायडू ने ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि सदन में इसकी इजाजत नहीं है।

सभापति ने संसद परिसर में सफाई व हर जगह सैनिटाइजर रखे जाने आदि का हवाला देते हुए सांसदों से मास्क उतारने को कहा

बता दें कि बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कुछ सांसद मास्क पहनकर पहुंच गए थे। सभापति ने संसद परिसर में सफाई व हर जगह सैनिटाइजर रखे जाने आदि का हवाला देते हुए सांसदों से मास्क उतारने को कहा। इसके साथ ही यह भी कहा कि इस मामले पर कोई और अन्य सुझाव देता है तो सचिवालय को बताया जा सकता है। इस दौरान संसद सत्र स्थगित करने की भी मांग उठी।

शेयर बाजार हुआ धड़ाम, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #BandKaroBazaar

कोई भी वायरस देकर नहीं आता , ऐसे में सरकार को सत्र की कार्यवाही स्थगित करने पर विचार करना चाहिए

सांसद राजीव गौडा ने कहा कि हम लोग दिनभर में कई लोगों से मिलते हैं। इसके बावजूद लोगों से दूर रहने की बात की जा रही है। कोई भी वायरस देकर नहीं आता है। ऐसे में सरकार को सत्र की कार्यवाही स्थगित करने पर विचार करना चाहिए।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हम सांसदों को इस वायरस से लड़ने के लिए उत्साह दिखाना चाहिए

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि संसद परिसर में जहां टेंपरेचर चेक किया जा रहा है, वहां बहुत लोग हैं। यह एंट्री प्वाइंट पर होना चाहिए। हम लोगों से दूरी बनाने की मांग कर रहे हैं। इस पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हम सांसदों को इस वायरस से लड़ने के लिए उत्साह दिखाना चाहिए। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद नादिमुल हक ने राज्यसभा में दुनिया भर में कोरोना वायरस से भारतीयों के खतरे के मामले को उठाया है। उन्होंने कहा कि जेद्दाह के एक होटल में पश्चिम बंगाल के 40 लोग फंसे हैं। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

Related Post

cm yogi

इतिहास उन्हीं का बनता है जिनके मन में त्याग और बलिदान का भाव होः मुख्यमंत्री

Posted by - December 26, 2025 0
लखनऊ। धर्म रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सुपुत्रों की स्मृति में वीर…

उपराष्ट्रपति ने बाबा विश्वनाथ और काशी के कोतवाल के दरबार में टेका मत्था

Posted by - April 16, 2022 0
वाराणसी: देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Vice President M Venkaiah Naidu) ने शनिवार सुबह वाराणसी में बाबा विश्वनाथ (Baba…
CM Dhami

सीएम धामी का अल्मोड़ा में विशाल रोड शो, नगर में जुटा जन सैलाब

Posted by - February 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) शनिवार को मातृ-शक्ति को समर्पित ‘दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल’ कार्यक्रम…
Siddharthnath Singh

पूर्व मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह को बनाया गया आंध्र प्रदेश का चुनाव सह प्रभारी

Posted by - March 21, 2024 0
लखनऊ। भाजपा ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के लिए चुनाव प्रभारी व…