चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लाखों के सोने समेत लोग गिरफ्तार

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लाखों के सोने समेत लोग गिरफ्तार

1031 0

राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सोना लाने वाले यात्री पकड़े जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे। सोमवार को भी चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर दुबई से लाखों रुपए कीमत के सोने के अलावा करीब सवा लाख रुपए कीमत का एक आईफोन- मैक्स और हजारों रुपए कीमत की चाय के पैकेट के साथ एक यात्री को कस्टम अधिकारियों ने धर दबोचा। बरामद सोने सहित अन्य सामान को जब्त करते हुए कस्टम अधिकारियों ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम उपायुक्त निहारिका लाखा के मुताबिक सोमवार को दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे लाई दुबई विमान (एफजेड – 8385) से उतरे यात्रियों की जांच की जा रही थी। तभी जांच पड़ताल के दौरान एक यात्री के पास से 7 लाख 76 हजार 820 रुपये कीमत का 160.50 ग्राम सोना, 1 लाख 20 हजार रुपये कीमत का एक आईफोन – मैक्स और 12 हजार रुपए कीमत की 144 पैकेट चाय पकड़ी गई।

सोना सहित बरामद अन्य सामान की कुल कीमत 9 लाख 8 हजार 820 रुपए है। कस्टम उपायुक्त निहारिका लाखा के मुताबिक यात्री ने सोने को रुद्राक्ष की माला के चारों ओर लगाई गई सोने की टोपी (कटोरी) के रूप में छुपाया था और सोने को रुद्राक्ष माला के रूप में पतले प्लास्टिक के धागे में बुने हुए था। कस्टम अधिकारी ने बताया कि सोने सहित सभी सामान को यात्री बिना सीमा शुल्क चुकाए ही दुबई से चोरी छुपे यहां लाया था।

हालाकि जांच पड़ताल के दौरान बरामद हुए सोने व अन्य सामान को कस्टम अधिकारियों ने जब्त कर लिया है और यात्री से पूछताछ की जा रही है।

Related Post

CM Vishnu dev Sai

हमारे पूर्वजों की सम्पत्तियों को दूसरों को सौंपने की बात कर रही है कांग्रेस: विष्णु देव साय

Posted by - April 26, 2024 0
रायपुर/तमनार। मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिम लोगों का…
Baba Mokshpuri

महाकुम्भ: अमेरिकन सोल्जर माइकल बन गए बाबा मोक्षपुरी, आध्यात्मिक सनातन शक्ति ने मोहा मन

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) ने भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को आकर्षित किया…
CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप का किया लोकार्पण

Posted by - October 14, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज होटल हयात सेंट्रिक, राजपुर रोड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में दैनिक…