देश विरोधी; फर्जी दस्तावेजों के जरिये बनवा लिया था पासपोर्ट

देश विरोधी; फर्जी दस्तावेजों के जरिये बनवा लिया था पासपोर्ट

834 0

यूपी एसटीएफ ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये बैंक खाता खोलकर रुपये लेन-देन करने वाले नेपाली नागरिक मो. सलीम को गिर तार अयोध्या से गिर तार किया है। वह वाट्सएप कॉल के जरिए पाकिस्तान, सऊदी अरब और सूडान के नागरिकों से भी बात भी करता था। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और नेपाली दस्तावेज बरामद हुए हैं।

आँखों में धूल झोंक कर बाइक चुराई

एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि गिर तार किया गया आरोपी मो. सलीम खान नेपाल के बांके जिले के लक्षनपुर, नेपालगंज का रहने वाला है। प्रशांत कुमार ने बताया कि एसटीएफ को काफी समय से सूचना मिल  रही थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अयोध्या व उसके आस पास के जिलों में अलग-अलग स्थान पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पहचान को छिपाकर रह रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम छानबीन में लगायी गयी।

जांच में पता चला कि ये व्यक्ति नेपाली नागरिक सलीम खान है। उसने अपनी जन्म तिथि व अन्य पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेज से अपना आधार बनवाया है जिसका न बर 381360937629 है। उसी आधार पर उसने भारतीय मोबाइल सिम कार्ड लिया है और वर्ष-2016 में श्रावस्ती में इलाहाबाद व इण्डियन बैंक की हेमपुर ब्रांच में खाता सं या खुलवाया है। उसने अपने अभिलेखों में तीन अलग-अलग जन्मतिथियों को अंकित कराकर भी जालसाजी की है।

आधार कार्ड में जन्मतिथि 01-01-1981 अंकित करायी गयी है और उसी आधार कार्ड के आधार पर खोले गये इलाहाबाद बैंक के खाते में जन्मतिथि 20-09-1976 व पता परसोहना, श्रावस्ती दर्ज कराया गया है। एडीजी ने बताया कि बीती रात आरोपी सलीम की लोकेशन अयोध्या के सुचित्तागंज बाजार में मिली। वहीं पर घेराबंदी कर उसे गिर तार कर लिया गया। है। उसने पूछताछ में बताया कि उसने फर्जी दस्तावेजो के आधार पर इलाहाबाद व इण्डियन बैंक में अपना खाता वर्ष-2016 में खुलवाया है और 2 भारतीय मोबाइल सिम कार्ड भी लिया है जिसका उपयोग करता है।

इसके अतिरिक्त उसके कब्जे से 2 नेपाली सिम कार्ड भी बरामद हुए। उसके मोबाइल फोन में इन्टरनेट एप्प के माध्यम से चैटिंग व कालिंग किया जाना पाया गया। उसके पास से बरामद नेपाली पासपोर्ट की फोटो कॉपी बरामद हुई जिसमें उसकी जन्मतिथि 01-08-1989 है।

Related Post

CM Yogi

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया सफल महिला उद्यमियों से संवाद

Posted by - March 8, 2026 0
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मान कार्यक्रम के दौरान प्रदेश…
CM Vishnudev Sai

हम अपने राज्य के साथ ही पड़ोसी राज्यों को भी बिजली उपलब्ध करा रहे: CM साय

Posted by - September 11, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना…
IC3A 2020

IC3A 2020: भारतीय संस्कृति ने हमेशा विज्ञान और तकनीक को बढ़ावा देने का कार्य किया

Posted by - February 7, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर और डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय…
CM Yogi

सीएम योगी का आर्थिक मैनेजमेंट, छोटे कारोबारियों ने भर दी सरकार की तिजोरी

Posted by - August 8, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के आर्थिक मैनेजमेंट का असर है कि छोटे कारोबारियों ने सरकार की तिजोरी भर दी…
CM Dhami

राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखंड में नई संभावनाओं और उम्मीदों की शुरुआत: सीएम धामी

Posted by - February 14, 2025 0
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के अवसर पर उत्तराखंड को पीएम…