देश में फिर बढ़े कोरोना मामले, 24 घंटों में 26 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज

598 0

नई दिल्ली। देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26 हजार 727 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 277 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले सितंबर के आखिरी हफ्ते में संक्रमण के नए मामले 20 हजार से कम हो गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 28 हजार 246 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 30 लाख 43 हजार 144 हो गई है। वहीं, अब एक्टिव केस 2 लाख 75 हजार 224 हो गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 37 लाख 66 हजार 707 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से 4 लाख 48 हजार 339 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 64 लाख 40 हजार 451 डोज़ दी गईं। जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 89 करोड़ 2 लाख 8 हजार 7 हो गया है।

केरल में 15 हजार ज्यादा केस दर्ज

बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 15 हजार 914 नए मामले सामने आए है। वहीं 122 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अबतक 25 हजार 87 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले सप्ताह दर्ज़ किए गए कुल मामलों में से 60 फीसदी केरल में दर्ज़ हुए। केरल में भी कोविड मामलों की संख्या में गिरावट आई है। केरल में 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं जो देश के कुल सक्रिय मामलों का 52 फीसदी है। अभी भी देश में प्रतिदिन 15-16 लाख टेस्ट किए जा रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आ रही है।

Related Post

YouTuber Amit Bhadana met CM Dhami

प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Posted by - April 19, 2025 0
देहारादून। फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना, तनिष्क सिंह, अभिषेक बैंसला, अंकुर अग्रवाल,…
13 आईपीएस अफसरों का तबादला

योगी सरकार ने चार जिलों के कप्तान सहित 12 आईपीएस अफसरों का किया तबादला

Posted by - December 3, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जौनपुर, अंबेडकरनगर, हरदोई व उन्नाव जिले के पुलिस कप्तानों सहित…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने किया एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन

Posted by - October 10, 2025 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रथम त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन किया। इस…