मोहित और अदिति ने पहाड़ों के बीच सेलिब्रेट किया करवाचौथ, खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

572 0

देशभर में करवाचौथ का पर्व मनाया गया और सभी आम महिलाओं से लेकर स्टार्स तक ने इस पर्व का जश्न मनाया। इस व्रत के दौरान कई बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां भूखी-प्यासी रहीं और अपने पति की लंबी आयु की दुआ की। इसी लिस्ट में टीवी की भी कई अभिनेत्रियां शामिल रहीं। इस लिस्ट में एक नाम टीवी कपल मोहित मलिक और अदिति मलिक का भी है।

दोनों के करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं, जो आप देख सकते हैं। यह तस्वीरें इस समय खूब वायरल हो रही हैं। आप देख सकते हैं मोहित मलिक और अदिति का लुक इस दौरान बहुत बेहतरीन रहा। दोनों ने इस बार अपना करवाचौथ मायानगरी से दूर पहाड़ों के बीच मनाया, जिसकी सुंदर झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

आप देख सकते हैं सामने आई तस्वीरों में अदिति रेड शरारा सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और हाथ में पूजा की थाली लिए पति की बाहों में हंसते हुए पोज दे रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में मोहित अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं।

वहीं दूसरी तरफ अदिति ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक से बढ़कर एक पोज देते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस कमेंट कर अदिति को खूबसूरती की देवी कह रहे हैं। वैसे आपको पता ही होगा कि मोहित और अदिति इस साल अप्रैल में एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं, और आए दिन दोनों उसके साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Related Post

‘सेलिब्रिटी की मौत बस एक तमाशा’, अनुष्का शर्मा ने शेयर की जाकिर खान की पोस्ट

Posted by - September 4, 2021 0
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से आहत हुई हैं, पर सिद्धार्थ की मौत के बाद उनपर चली…

एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण सुरक्षकर्मी ने मांगी आईडी, देखें वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज

Posted by - June 22, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो काफी वायरल तेजी से हो रहा है। दीपिका अपने पापा प्रकाश…
Monalisa-Nirhua released on T-series

मोनालिसा-निरहुआ के इस भोजपुरी गाने को टी-सीरीज ने ओफिशियल चैनल पर किया रिलीज

Posted by - August 12, 2020 0
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी बोल्ड तस्वीरें और डांस वीडियो पोस्ट कर हमेशा…