Modi is about to launch a respect scheme for taxpayers.

कल प्रधानमंत्री मोदी लांच करने वाले हैं  टैक्सेशन से जुड़ी ईमानदारों के लिए सम्मान योजना

1520 0

नई दिल्ली। लॉकडाउन से भारतीय अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा है। अब इकॉनमी को पटरी पर लाने के लिए सरकार कई कोशिशें कर रही है। इस बीच करदाता सरकार पर भरोसा करके सही वक्त पर टैक्स जमा करें।  इसके लिए मोदी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है।

जिसके तहत कल गुरुवार को ट्रांसपेरेंट टैक्सेशन ईमानदारों के लिए सम्मान योजना शुरू होगी। इस योजना का शुभारंभ पीएम मोदी खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे।

जानिए क्या है फिंगर क्लबिंग बीमारी और किन लोगो में होते है यह लक्षण

सीबीडीटी ने इन वर्षो में प्रत्यक्ष टैक्सों में कई प्रमुख या बड़े टैक्स सुधार लागू किए हैं। पिछले वर्ष कॉरपोरेट टैक्स की दर को 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया गया एवं नई विनिर्माण इकाइयों के लिए इस दर को और भी अधिक घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया।

टैक्स सुधारों के तहत दरों में कमी और प्रत्यक्ष टैक्स कानूनों के सरलीकरण पर फोकस किया गया है। आयकर विभाग के कामकाज में दक्षता और पारदर्शिता लाने के लिए सीबीडीटी द्वारा कई पहल की गई हैं।

हाल ही में शुरू की गई ‘दस्तावेज पहचान संख्या’ के जरिए आधिकारिक संचार में अधिक पारदर्शिता लाना भी इन पहलों में शामिल है जिसके तहत विभाग के हर संचार या पत्र-व्यवहार पर कंप्यूटर सृजित एक अनूठी दस्तावेज पहचान संख्या अंकित होती है।

इसी तरह करदाताओं के लिए अनुपालन को ज्‍यादा आसान करने के लिए आयकर विभाग अब ‘पहले से ही भरे हुए रिटर्न फॉर्म’ प्रस्‍तुत करने लगा है, ताकि व्यक्तिगत करदाताओं के लिए अनुपालन को और भी अधिक सुविधाजनक बनाया जा सके। इसी तरह स्टार्ट-अप्‍स के लिए भी अनुपालन मानदंडों को सरल बना दिया गया है।

अगर माता-पिता चाहते है टीनएजर्स बच्चों से दोस्ताना व्यवहार तो जानिए यह तरीका

डिजिटल लेन-देन और भुगतान के इलेक्ट्रॉनिक मोड या तरीकों को बढ़ावा देने के लिए भी कई उपाय किए गए हैं। विभाग ने ‘कोविड काल’ में करदाताओं के लिए आसान बनाने के लिए भी अनेक तरह के प्रयास किए हैं।

जिनके तहत रिटर्न दाखिल करने के लिए वैधानिक समयसीमा बढ़ा दी गई है और टैक्सदाताओं के हाथों में नकदी प्रवाह बढ़ाने के लिए तेजी से रिफंड जारी किए गए हैं।

आयकर विभाग के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न वाणिज्य मंडलों, व्यापार संघों एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट संघों के साथ-साथ जाने-माने करदाता भी इस आयोजन के साक्षी होंगे। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

Related Post

गृह मंत्री अमित शाह ने SDRF के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त को दी मंजूरी

Posted by - October 1, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र सरकार द्वारा राज्य आपदा राहत कोष के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त को…
रेपो रेट

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बुरी खबर : RBI ने घटाया GDP का अनुमान, रेपो रेट यथावत

Posted by - December 5, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक का गुरुवार को एलान हुआ। इसमें…
Swachh Shauchalaya Humari Zimmedari

‘स्वच्छ शौचालय’ अभियान अंतर्गत 26 हजार सफाईमित्रों का हुआ सम्मान

Posted by - November 30, 2024 0
लखनऊ। ‘स्वच्छ शौचालय – हमारी जिम्मेदारी’ (Swachh Shauchalaya Humari Zimmedari) इस संदेश से समाज में स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति…