सुषमा स्वराज

मोदी सरकार ने दो प्रमुख संस्थानों के सुषमा स्वराज के नाम पर किए

997 0

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने फॉरिन सर्विस इंस्टिट्यूट और प्रवासी भारतीय केंद्र के नाम बदल दिए हैं। अब ये दोनों संस्थान पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम से जाने जाएंगे। फॉरिन सर्विस इंस्टिट्यूट का नाम अब जहां सुषमा स्वराज इंस्टिट्यूट ऑफ़ फॉरिन सर्विस के नाम से जाना जाएगा। वहीं विदेश मंत्रालय ने प्रवासी भारतीय केंद्र को अब सुषमा स्वराज भवन के नाम से जाना जाएगा। ये दोनों संस्थान राष्ट्रीय राजधानी में स्थित हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा कि हम सुषमा स्वराज को याद कर रहे हैं जिनका कल 68वां जन्मदिन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा कि हम सुषमा स्वराज को याद कर रहे हैं जिनका कल 68वां जन्मदिन है। विदेश मंत्रालय परिवार को खास तौर पर उनकी कमी खलेगी। उन्होंने कहा कि यह घोषणा करके हर्ष हो रहा है कि सरकार ने प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम सुषमा स्वराज भवन और विदेश सेवा संस्थान का नाम सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट आफ फारेन सर्विस करने का निर्णय किया है। मंत्रालय के बयान के अनुसार, इन दोनों संस्थानों का नया नामकरण भारतीय कूटनीति में सुषमा स्वराज के ‘अमूल्य योगदान’ को सम्मान है।

अमित शाह बोले- नफरत भरी बयानबाजी से दिल्ली विधानसभा चुनाव हारी बीजेपी 

विदेश मंत्रालय ने सुषमा स्वराज को उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर याद किया

विदेश मंत्रालय ने सुषमा स्वराज को उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर याद किया। पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के भारतीय कूटनीति में अमूल्य योगदान के लिए श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय प्रवासी और सार्वजनिक सेवा में उनके योगदान को देखते हुए ये निर्णय लिया गया कि प्रवासी भारतीय केंद्र को अब सुषमा स्वराज भवन के नाम से जाना जाएगा। वहीं फॉरिन सर्विस इंस्टीट्यूट का नाम अब सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरिन सर्विस होगा।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में पांच साल विदेश मंत्री रहीं

सुषमा स्वराज मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में पांच साल विदेश मंत्री रहीं। 2019 चुनाव से पहले उन्होंने खराब सेहत का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। वह 1998 में दिल्ली में दो महीने के लिए सीएम भी बनी थीं। पिछले साल 6 अगस्त 2019 को उनका निधन हो गया था।

Related Post

CM Dhami

UCC पारित होने पर सीएम धामी को भेंट किया अभिनंदन पत्र

Posted by - March 7, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से…
CM Nayab Singh

कांग्रेस में केवल बापू बेटा ही रह जाएंगे, पार्टी के पास तो प्रत्याशी ही नहीं: सैनी

Posted by - August 26, 2024 0
रोहतक। रोहतक स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने कांग्रेस पार्टी…
CM Dhami

भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के चलते सीएम धामी ने अधिकारियों को दिये सकत निर्देश

Posted by - May 9, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सचिवालय में भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही…
AK Sharma

महाकुंभ 2025 को दिव्य, भव्य, सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाने में दोनों विभागों के कार्मिक अपना योगदान दें: एके शर्मा

Posted by - December 21, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) की…