CM Vishnudev Sai
कटनी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के बहोरीबंद विधानसभा अंतर्गत बाकल में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित किया।
साय (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था और गरीबी हटने के बजाय गरीबों की संख्या बढ़ती गई। आजादी के बाद से 60 साल तक कांग्रेस ने राज किया और सिर्फ जनता को लूटने का काम किया। कांग्रेस का समूल नष्ट करना है। उन्होंने सिर्फ छल किया।
“मोदीमय मध्यप्रदेश”
खजुराहो लोकसभा के अंतर्गत कटनी के बहोरीबंद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
मध्यप्रदेश की जनता के मन में मोदी जी रमे हैं और कांग्रेस के प्रति खूब आक्रोश है। जनता पूरी 29 की 29 सीटें मोदी जी को देने वाली है।
आत्मीय स्वागत के लिए बहोरीबंद की जनता का आभार। pic.twitter.com/g5ChPhxfAk
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) April 20, 2024
सीएम साय (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेस का ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ, जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप न लगे। जनता का विश्वास इन पर से उठ गया है और कुछ दिन बाद ये खोजने में भी नहीं मिलेंगे।
ओडिशा में हुए नाव हादसे पर सीएम साय ने जताया दुख, रेस्क्यू के लिए दिए आवश्यक निर्देश
उन्होंने (CM Sai) कहा कि यह चुनाव सिर्फ जीत का नहीं है, बल्कि भारत को विकसित देश के रूप में खड़ा करने का चुनाव है। नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने का चुनाव है और इसके लिए उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना होगा।
