मिस यूनिवर्स 2019

मिस यूनिवर्स 2019: रैंप पर फिसलीं मिस फ्रांस, बोलीं- गिरकर उठना ही जीवन में अहम

910 0

अटलांटा। अमेरिका के अटलांटा में आयोजित मिस यूनिवर्स 2019 प्रतियोगिता के दौरान बिकनी राउंड में फ्रांस का प्रतिनिधित्व कर रही मिस माएवा कूच भी रैंप पर गिर गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया। माएवा ने लिखा कि इससे मुझे यह सीख मिली कि गिरकर उठना ही एक महिला के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है।

फिनलैंड : समलैंगिक की 34 वर्षीय बेटी सना मरीन बनीं दुनियां की सबसे युवा प्रधानमंत्री 

मिस उरुग्वे, मिस इंडोनेशिया, मिस मलेशिया, मिस न्यूजीलैंड, मिस माल्टा भी गीले फर्श होने की वजह से वॉक के दौरान डगमगा गईं, लेकिन मिस फ्रांस अपना संतुलन खो बैठीं। इस घटना के बाद मिस फ्रांस का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ। व​ह गिरने के बाद हंसती हुए उठीं और ताली बजाते हुए जज के सामने देखा, फिर लौट गईं। उनके इस आत्मविश्वास की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टुन्जी बनीं मिस यूनिवर्स

68वें मिस यूनिवर्स समारोह का खिताब बीते रविवार को दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टुन्जी ने जीता। प्यूर्टो रिको की मैडिसन एंडरसन फर्स्ट रनर-अप जबकि मेक्सिको की सोफिया अरागॉन सेकंड रनर-अप रहीं। भारत का नेतृत्व कर रहीं 26 साल की वर्तिका सिंह टॉप 10 में भी जगह नहीं बना सकीं। इस प्रतियोगिता में 90 देशों ने हिस्सा लिया।

https://www.instagram.com/p/B5ygN-2ijVh/?utm_source=ig_web_copy_link

कौन हैं वर्तिका?

मिस यूनिवर्स के लिए भारत का प्रतिनिधित्व लखनऊ की 26 साल की वर्तिका सिंह ने किया। वे पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स हैं और यूपी के राज्य पोषण मिशन की ब्रैंड ऐम्बैसडर हैं। विश्व बैंक में क्वालिटी एश्योरेंस के लिए तकनीकी सलाहकार के तौर काम कर चुकी हैं। वर्तिका ने 2015 में फेमिना मिस इंडिया में भी हिस्सा लिया था।

Related Post

अयोध्या मामला: मुस्लिम पक्ष के वकील ने फाड़ा नक्शा, सीजेआई ने जताई नाराजगी

Posted by - October 16, 2019 0
नई दिल्ली। राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद मामले की आज यानी बुधवार को लगातार 40वें दिन सुनवाई चल रही है।…
बॉलीवुड एक्‍टर का पूरा परिवार था कोरोना संक्रमित

बॉलीवुड के एक्‍टर का पूरा परिवार था कोरोना संक्रमित, किया चौंकाने वाला खुलासा

Posted by - April 8, 2020 0
नई दिल्ली। बालीवुड एक्टर, मॉडल और पूर्व वीडियो जॉकी पूरब कोहली ने अपने परिवार को लेकर एक चौंका देने वाली…

‘चंद्रयान-2’ के लैंडर से संपर्क टूटने पर सिनेमाजगत की हस्तियों ने की भावुक पोस्ट

Posted by - September 7, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क: चंद्रयान 2 के लैंडर ‘विक्रम’ का बीती रात चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया…