Barabanki

BJP का झंडा लगी कार में मिला अधेड़ का शव, चालक हुआ फरार

807 0

बाराबंकी: राजधानी लखनऊ (Lucknow) से सटे बाराबंकी (Barabanki) स्थित जैदपुर कोतवाली क्षेत्र के पाटमऊ गांव (Patmau Village) में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बीजेपी (BJP) का झंडा लगी सफारी कार में लहूलुहान हालत में बरामद हुआ है। सुबह-सुबह गांव के लोग अपने काम से गांव के बाहर निकले तो एक कार गांव के पास स्थित नहर पर एक दलदल में फसी हुई दिखाई पड़ी। गाड़ी चालक एक युवक लगातार गाड़ी को निकालने की कोशिश कर रहा था लेकिन ग्रामीणों को पास आता देख गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने आकर गाड़ी में देखा तो एक अधेड़ व्यक्ति का शव गाड़ी में पड़ा हुआ मिला।

शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी निर्मम हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची उसके बाद फॉरेंसिक टीम के साथ जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को मृतक व्यक्ति के पास से एक बैंक पासबुक बरामद हुई है, जिससे उसकी पहचान हुई। मृतक का नाम जगतपाल है, जो लखनऊ जनपद के बख्शी का तालाब का रहने वाला था। व्यक्ति की पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी जिसके बाद परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। व्यक्ति का शव देखकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: दिव्यांग महिला ने नहीं मानी हार, 22 साल बाद शुरू की पढ़ाई

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि जैदपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सफारी गाड़ी में शव होने की सूचना मिली थी, इसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स के साथ आला अधिकारी पहुंचे। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से अधेड़ व्यक्ति की हत्या की गई है। व्यक्ति के पास से बैंक पासबुक मिली है, जिससे व्यक्ति की पहचान हुई है। उन्होंने बताया कि हत्यारे का पता लगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अपने कार लोन को बनाईये मज़ेदार, नहीं होगा नुकसान

 

Related Post

Maha Kumbh

150 साल पुरानी प्रयागराज की धरोहर का दीदार कर सकेंगे महाकुम्भ आने वाले श्रद्धालु

Posted by - December 30, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) भारत की सनातनी परम्परा का धार्मिक और सांस्कृतिक महापर्व है। जनवरी 2025 में प्रयागराज में…
लखनऊ लोकसभा सीट

पीएम मोदी के हमशक्ल ने बांटी चाय, लखनऊ लोकसभा सीट से किया जीत का दावा

Posted by - April 13, 2019 0
लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक लखनऊ से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लखनऊ लोकसभा सीट से मैदान…
Upvan Yojana

शहरी क्षेत्रों को हरा-भरा करने के लिए “उपवन योजना” की शुरुआत करने जा रही योगी सरकार

Posted by - September 16, 2024 0
वाराणसी। शहरीकरण और विकास के चलते शहरों में कम हुई हरियाली को योगी सरकार बढ़ा रही है। बीते 20 जुलाई…