Punjab

कचरा डंप यार्ड के पास झुग्गी में लगी आग, मचा त्राहिमाम

518 0

चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में टिब्बा रोड पर नगरपालिका कचरा डंप यार्ड (Garbage dump yard) के पास बनी एक झुग्गी में मंगलवार देर रात अचानक से आग लग गई, इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। पूर्वी लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त सुरिंदर सिंह (Surinder Singh) ने इस घटना को लेकर बताया कि बीते मंगलवार रात करीब 1:30 बजे आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीमें मौके पर पुहंचीं और आग पर काबू पा लिया। झोपड़ी से 7 शव बरामद हुए, जिसमे परिवार प्रवासी मजदूर थे और टिब्बा रोड पर नगरपालिका कचरा डंप यार्ड के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

टिब्बा थाने के एसएचओ रणबीर सिंह ने मृतकों की पहचान पति-पत्नी और उनके 5 बच्चों के रूप में की है, य​​ह परिवार बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था। इनकी पहचान सुरेश साहनी (55), उनकी पत्नी अरुणा देवी (52), बेटियां राखी (15), मनीषा (10), गीता (8) और चंदा (5) व 2 साल के बेटे सन्नी के रूप में हुई है। इस हादसे में प्रवासी परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया, क्योंकि वह अपने दोस्त के घर सोने गया हुआ था। राजेश ने बताया कि उसके पिता सुरेश साहनी कबाड़ का काम करते थे।

यह भी पढ़ें: BJP का झंडा लगी कार में मिला अधेड़ का शव, चालक हुआ फरार

पुलिस ने झोपड़ी से सभी शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। झोपड़ी में आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: दिव्यांग महिला ने नहीं मानी हार, 22 साल बाद शुरू की पढ़ाई

 

Related Post

छत्तीसगढ़: राज्य सरकार की नीतियों से प्रदेश में उत्साह का माहौल -भूपेश बघेल

Posted by - November 2, 2019 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 20वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा है कि…
President Ram Nath kovind In jabalpur

सभी हाई कोर्ट को अपने निर्णयों का हिंदी में अनुवाद कराना चाहिए : राष्ट्रपति

Posted by - March 6, 2021 0
जबलपुर । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) दो दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। राष्ट्रपति यहां ऑल इंडिया…

कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका! मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Posted by - July 20, 2021 0
संसद के मानसून सत्र के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। मणिपुर कांग्रेस के प्रदेश कमिटी अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम…
AK Sharma

प्रयाग की मिट्टी के लिए हर काम करने को तैयार: एके शर्मा

Posted by - December 14, 2024 0
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकुंभ की कलश स्थापना और विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन के मौके पर नगर विकास मंत्री …
CM Dhami

कांग्रेस के तीन बड़े नेता भाजपा में शामिल, धामी ने कहा- निकाय चुनावों में भाजपा की होगी बंपर जीत

Posted by - January 4, 2025 0
देहरादून। भाजपा ने हैट्रिक लगाते हुए, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल किया है।…