Kartik Aryan

कोरोना से संक्रमित कार्तिक ने कहा, ‘मेरा लॉकडाउन हो गया’

1143 0

मुंबई।  अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) कोरोना से संक्रमित होने के बाद घर पर रह कर रिकवर कर रहे हैं। भले वह बीमीरी से जूझ रहे हैं, लेकिन इस बीच भी उनका मजाकिया अंदाज देखने को मिल रहा है।

कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan)  कोरोना से संक्रमित होने के बाद घर पर रह कर रिकवर कर रहे हैं। भले वह बीमीरी से जूझ रहे हैं, लेकिन इस बीच भी उनका मजाकिया अंदाज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी सेल्फी शेयर की और फैंस पर चुटकी लेते हुए कहा कि मेरा लॉकडाउन हो गया, तुम सब का नाइट कर्फ्यू तो हो।

कार्तिक(Kartik Aaryan)  ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की है जिसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा लॉकडाउन हो गया, तुम सब का नाइट कर्फ्यू तो हो #covidselfie #GlowingTvacha.’

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक वर्तमान में अपनी आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ तब्बू और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। महामारी की वजह से फिल्म की शूटि्ंग कई बार अटक चुकी है। अब कार्तिक के संक्रमित होने के बाद शूटि्ंग फिर से रूक गई है. इस साल नवंबर में फिल्म के रिसीज होने की उम्मीद है।

इसके अलावा कार्तिक फिल्म धमाका में भी नजर आएंगे जो ओटीटी पर रिलीज होगी। कार्तिक फिल्म धमाका में एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं, जो मुंबई में एक आतंकी हमले के लाइव प्रसारण को कवर करता है। रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी और सह-निर्माता अमिता माधवानी फिल्म ‘धमाका’ का निर्माण कर रहे हैं।

Related Post

अनन्या और सुहाना ने साथ में किया डांस, विडियो वायरल

Posted by - July 15, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की तीन बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर…
Chinky Minky

‘द कपिल शर्मा शो’ फेम ‘चिंकी मिंकी’ ने छलिया छलिया सॉन्ग पर देखें डांस वीडियो

Posted by - January 30, 2021 0
मुंबई । टीवी सीरियल ‘द कपिल शर्मा शो’ में दर्शकों को अपनी अदाकारी से इंप्रेस करने वाली दो जुड़वां बहनें…
नागरिकता संशोधन विधेयक

नागरिकता संशोधन विधेयक पास: बॉलीवुड ने किया विरोध,अभिनेत्री बोलीं- हे ईश्वर बचा लो

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक बीते सोमवार को लोकसभा में पारित हो गया। इस विधेयक के पक्ष में 311 तो…