Rajnath Singh

भारत दौरे पर कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह से की मुलाकात

597 0

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आज कजाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान येर्माबायेव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने  नुरलान येरेकबायेव को  विज्ञान भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। कजाकिस्‍तान गणराज्‍य के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान येरमेकबायेव भारत की सरकारी यात्रा पर आए हैं।

7-10 अप्रैल तक की अपनी यात्रा के दौरान  रक्षा मंत्री दो दिन पहले जोधपुर पहुंचें और वहां से वे जैसलमेर, नई दिल्‍ली और आगरा गए जहां उन्होंने विभिन्न बैठकों में भाग लिया और विभिन्‍न रक्षा प्रतिष्‍ठानों का भी दौरा किया। लेफ्टिनेंट जनरल नूरलान यर्मकेबायेव ने जोधपुर और जैसलमेर के दौरे के दौरान  प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया। दोनों देशों के रक्षा मंत्री ने वैश्विक आतंकवाद के खतरे से निपटने और शांति बनाए रखने के मुद्दे पर भी चर्चा की।

रक्षा मंत्री बनने के बाद रक्षा मंत्री के साथ पहली बैठक

लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान येरमेकबायेव ने आज नई दिल्‍ली में भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल हुए। लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान येरमेकबायेव के कजाकिस्‍तान का दोबारा रक्षा मंत्री नियुक्‍त होने के बाद से यह उनकी किसी अन्‍य देश के रक्षा मंत्री के साथ पहली बैठक होगी।

दोनों मंत्रियों की पिछली मुलाकात 5 सितम्‍बर, 2020 को शंघाई कॉ-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) की रक्षा मंत्री स्‍तरीय बैठक के समय मॉस्‍को में हुई थी। कजाक रक्षा मंत्री, भारत के रक्षा मंत्री के निमंत्रण पर भारत आए हैं।

 

Related Post

Digital Education

सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, 168 विद्यालयों में लगेंगे स्मार्ट टीवी

Posted by - February 8, 2026 0
देहरादून। जिले के राजकीय संचालित माध्यमिक विद्यालयों में ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’ के अंतर्गत डिजिटल एवं उन्नत शिक्षण (Digital Education) सुविधाओं के…
corona

श्रीविल्लिपुत्तूर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार माधव राव का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Posted by - April 11, 2021 0
तमिलनाडु । श्रीविल्लिपुत्तूर सीट (Srivilliputhur) से कांग्रेस उम्मीदवार PSW माधव राव (Madhava Rao) के निधन पर AIADMK ओ पनीरसेल्वम और…
IIT Kharagpur

आईआईटी खड़गपुर ने विकसित की जल शुद्धिकरण की तकनीक

Posted by - March 11, 2021 0
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आआईटी) खड़गपुर (IIT Kharagpur) स्थित तकनीकी उत्कृष्टता केंद्र जल शुद्धिकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहा…