मायावती

मायावती को अमित शाह की चुनौती स्वीकार, बोलीं- CAA, NRC व NPR पर बहस के लिए बसपा तैयार

1004 0

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) व एनआरसी (NRC) को लेकर बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उनकी पार्टी बहस करने की चुनौती को किसी भी मंच पर व कहीं भी स्वीकार करने को तैयार है।

मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि “आति विवादित CAA/NRC/NPR के खिलाफ पूरे देश में खासकर युवा व महिलाओं के संगठित होकर संघर्ष व आन्दोलित है। इससे परेशान केन्द्र सरकार द्वारा लखनऊ की रैली में विपक्ष को इस मुद्दे पर बहस करने की चुनौती दी है। इस चुनौती को बीएसपी किसी भी मंच पर व कहीं भी स्वीकार करने को तैयार है।

अमित शाह ने विपक्ष को दी थी चुनौती

बता दें कि बीते मंगलवार को लखनऊ के रामकथा पार्क में सीएए के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा था। इसके साथ उन्होंने कांग्रेस, सपा व बसपा को इस मुद्दे पर खुले मंच पर बहस करने की चुनौती दी थी। अमित शाह ने कहा था कि सीएए को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। यह कानून नागरिकता देने के लिए है। इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। मैं विपक्ष को इस कानून को लेकर बहस करने की चुनौती देता हूं।

अखिलेश यादव  ने विकास के मुद्दे पर कर बीजेपी बहस की दी चुनौती

उधर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अमित शाह की चुनौती को स्वीकार किया है। हालांकि उन्होंने कहा है कि बीजेपी विकास के मुद्दे पर बहस करे तो सपा किसी भी मंच पर इसके लिए तैयार है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब चाहें तब वह विकास के मुद्दे पर उनसे बहस करने को तैयार हैं। बीजेपी हमको जगह और मंच के बारे में बता दे, हम खुद ही वहां बहस के लिए पहुंच जाएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, जानें कौन हैं ? 

अखिलेश यादव ने कहा कि लेकिन बहस का मुद्दा विकास होगा, नौकरियां होंगी, किसानों के मुद्दे होंगे, नौजवानों के मुद्दे होंगे। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया और कहा कि वह लगातार मुद्दों से भटकाने की राजनीति कर रही है। खासतौर से पूरे देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटकर नफरत फैला रही है।

Related Post

जस्टिस मुरलीधर का तबादला

योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- पूरे यूपी में ऑक्सीजन को लेकर आपात स्थिति

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के निजी या सरकारी कोविड-19 अस्पतालों में ऑक्सीजन…
Dashashwamedh Ghat of Prayagraj

प्रयागराज का दशाश्वमेध घाट, जहां ब्रह्मा जी ने किया था सृष्टि का प्रथम यज्ञ

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। सनातन संस्कृति को विश्व की सबसे प्राचीन जीवंत संस्कृति के रूप में जाना जाता है। सनातन संस्कृति के…
cm yogi

भारत ने राक्षसी वृत्ति को आतंकवाद के रूप में माना, उसके खिलाफ लड़ रहा लड़ाईः मुख्यमंत्री

Posted by - November 28, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारत की ऋषि परंपरा की मान्यता रही है कि मन, व्यक्ति…