Mamta Banerjee

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- चुनाव आयोग अपना नाम ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’ रख ले

721 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि चुनाव आयोग को नाम बदलकर एमसीसी (मोदी कोड ऑफ कंडक्ट) कर लेना चाहिए।

ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने आगे लिखा कि बीजेपी अपनी ताकत का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन इस दुनिया में कोई भी मुझे अपने लोगों के साथ होने और अपना दर्द साझा करने से नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि वे मुझे कूचबिहार में 3 दिनों के लिए अपने भाइयों और बहनों से मिलने से रोक सकते हैं, लेकिन चौथे दिन मैं जाऊंगी।

 

इससे पहले ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने कूचबिहार में मतदान के दौरान केंद्रीय बलों की फायरिंग में चार लोगों की मौत की घटना के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहाराया था और शाह के इस्तीफे की मांग की।

बता दें कि शनिवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में स्थित एक मतदान केंद्र के पास सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा की गई फायरिंग में चार व्यक्तियों की मौत मामले में चुनाव आयोग ने कहा था कि मतदान केंद्र पर लाइन में खड़े मतदाताओं की जान बचाने के लिए फायरिंग करना उचित था।

चुनाव आयोग ने कहा कि भीड़ ने जवानों से हथियार छीनने का प्रयास किया था, जिसके बाद ये घटना हुई। वहीं निर्वाचन आयोग ने कूचबिहार जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर अगले 72 घंटे (तीन दिनों) तक नेताओं के वहां पहुंचने पर रोक लगा दी है।

Related Post

ममता की मौजूदगी में टेनिस स्टार लिएंडर पेस टीएमसी में हुए शामिल

Posted by - October 29, 2021 0
पणजी। भारतीय टेनिस के दिग्‍गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण कर ली है। लिएंडर आज पश्चिम…

हरियाणा :कृष्ण भक्ति में लीन IPS भारती ने मांगा रिटायरमेंट

Posted by - August 7, 2021 0
हरियाणा की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा इन दिनों कृष्ण की भक्ति में लीन हैं, उन्होंने पत्र लिखकर प्रदेश सरकार…
AK Sharma

महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कराए जाए कार्य: एके शर्मा

Posted by - July 6, 2024 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को प्रयागराज के सर्किट हाउस…