मलाइका अरोड़ा के डांस स्टेप्स

मलाइका अरोड़ा के डांस स्टेप्स को सभी करने लगे फॉलो- Video वायरल

1007 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो फिर से तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह डांस की प्रेक्टिस करती नजर आ रही हैं। मलाइका के इस वीडियो में अलग ही अंदाज देखने को मिला है। इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लोगों को इस वीडियो में उनका अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/B2a4qhQgyR0/?utm_source=ig_web_copy_link

मलाइका अरोड़ा के अलावा इस वीडियो में और भी डांसरों को देखा जा सकता है। ये सभी डांसर्स मलाइका अरोड़ा के स्टेप्स को फॉलो कर रही हैं। वैसे भी उनका कोई भी वीडियो वायरल हो जाता है।

मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी खूब आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फैन्स के लिए समय-समय पर इवेंट्स की तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा के एक्सरसाइज वीडियो भी खूब धमाल मचाते हैं। हाल ही में उनका एक जिम वीडियो खूब वायरल हुआ था।

बता दें मलाइका अरोड़ा अपने और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा में हैं। हालांकि, दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को सावर्जनिक तौर पर स्वीकार लिया है,लेकिन दोनों ने अपनी शादी को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि अगर वे दोनों शादी करते हैं तो वह इस बात को बताने में बिल्कुल नहीं कतराएंगी।

Related Post

बाकी मुसलमानों से क्या शिकायत?

अदनान सामी को पद्मश्री देने पर माया का सवाल, कहा- बाकी मुसलमानों से क्या शिकायत?

Posted by - January 28, 2020 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा कि पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान समी को जब बीजेपी सरकार…
महिंदा राजपक्षे को फिर बनाया पीएम

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया ने बड़े भाई महिंदा राजपक्षे को फिर बनाया पीएम

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने अपने बड़े भाई और पूर्व राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को फिर…

सोशल मीडिया का लोकप्रिय प्लेटफॉर्म फेसबुक 50 लाख महिलाओं को देगा ट्रेनिंग

Posted by - October 17, 2019 0
टेक डेस्क। फेसबुक की डिजिटल बेटी योजना के तहत आदिवासी महिलाओं को तकनीकी तौर पर रोजगार के लिए काबिल बनाया…