dry fruits thandai

होली के मौके पर बनाएं ड्राई फ्रूट्स की ठंडाई, पीकर झूम उठेगा तन-मन

426 0

होली (Holi) के मौके पर ठंडाई (Thandai) पीने का अपना ही मजा होता है। अगर ऐसे मौके पर ड्राई फ्रूट्स से बनने वाली ठंडाई मिल जाए तो बात ही कुछ और हो जाती है। ठंडाई उत्तर भारत में काफी प्रचलित है। आप भी अगर ड्राई फ्रूट्स से भरी ठंडाई (Dry Fruits Thandai)  का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो हम इसे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो काफी आसान है। इसे फॉलो कर आप झटपट तरोताजा कर देने वाली ठंडाई (Thandai)  बना सकते हैं। मेहमानों को पिलाएंगे तो वे भी तारीफ करते नहीं थकेंगे। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से आपको पूरे शरीर में शीतलता महसूस होगी।

ड्राई फ्रूट्स ठंडाई (Thandai) बनाने की

फुल क्रीम दूध – डेढ़ लीटर
चीनी – डेढ़ कप
बादाम भीगे हुए – 20
काजू – 20
पिस्ता – 20
मगज के बीज – 3 टेबल स्पून
केसर – 7-8 लच्छे
खसखस – 3 टेबल स्पून
हरी इलायची – 7-8
दालचीनी – 1 टुकड़ा
काली मिर्च के दाने – 5-6
गुलाब की सूखी पत्तियां – 20

ड्राई फ्रूट्स ठंडाई (Thandai) बनाने की विधि

– सबसे पहले एक भारी तले वाला बर्तन लें और उसमें दूध डालकर मीडियम आंच पर गरम करने को रख दें।
– जब तक दूध गरम हो रहा है उस दौरान बादाम के छिलके उतार लें और इन्हें काजू, खसखस, पिस्ता और मगज के बीज के साथ पीस लें।
– पीसने के दौरान चाहें तो थोड़ा सा दूध भी डाल सकते हैं जिससे ड्राई फ्रूट्स का अच्छा पेस्ट तैयार हो सके।
– अब जब बर्तन के दूध में उबाल आने लगे तो उसमें केसर के लच्छे और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
– इसके बाद चम्मच से चलाते हुए दूध को 5-6 मिनट तक उबालें।
– अब गुलाब की पंखुडियां, दालचीनी, काली मिर्च और इलायची लें और उन्हें पीसकर महीन पाउडर तैयार कर लें और अलग रख दें।
– इसके बाद दूध में ड्राई फ्रूट्स का तैयार पेस्ट डालें और करछी की मदद से अच्छे से मिक्स कर दें।
– अब गैस की आंच धीमी कर दें और दूध को कम से कम 5 मिनट तक पकने दें।
– इस दौरान दूध करछी की सहायता से बीच-बीच में चलाते रहें।
आखिर में दूध में गुलाब की पंखुड़ियों और अन्य मसालों से तैयार किया गया मिश्रण डाल दें और 1 मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
– अब दूध को सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें। जब दूध की गरमाहट खत्म हो जाए तो इसे आधा घंटे के लिए फ्रीज में रख दें।
– तैयार है ड्राई फ्रूट्स ठंडाई(Thandai) । इसे सर्व करने से पहले ऊपर से गुलाब की कुछ सूखी पंखुडियां और डाल दें।

Related Post

Virat Kohli's reaction

जानिए पिता बनने की खबर को जानकर कुछ ऐसा है विराट कोहली का रिऐक्शन

Posted by - September 1, 2020 0
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में इस…
TMC Deligation meet EC

EC के दरवाजे पर पहुंचे TMC नेता, कहा-निष्पक्ष चुनाव करवाना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी

Posted by - April 2, 2021 0
कोलकाता । TMC प्रतिनिधिमंडल ने आज कोलकाता में चुनाव आयोग से मुलाकात की। TMC के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने…
RAJ THACKERY

राज ठाकरे बोले- अनिल देशमुख तुरंत इस्तीफा दें, केंद्र सरकार से की जांच की मांग

Posted by - March 21, 2021 0
मुंबई । एंटीलिया मामले और पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के लेटर बम ने महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल…
मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर कोरोना संक्रमित

दिल्ली : मोहल्ला क्लीनिक का एक और डॉक्टर कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Posted by - March 31, 2020 0
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक और मोहल्ला क्लीनिक में मंगलवार को एक डाक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित…