Brinjal Cutlet

बैंगन कटलेट बनाने का देखें आसान तरीका, मिलेगा लाजवाब स्वाद

496 0

लखनऊ: शाम के वक्त चाय के साथ बैंगन कटलेट (Brinjal Cutlet) का मजा ले सकते है। आम तौर पर स्नैक्स में कॉमन रेसिपीज होती है लेकिन क्या आपने कभी बैंगन कटलेट का खाया? अगर नहीं तो आज हम आपको बैंगन कटलेट बनाने का तरीका बताते हैं। रोज-रोज अगर एक ही तरह का स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं तो इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है।

बैंगन कटलेट बनाने की विधि

सबसे पहले बैंगन को काट लें, इसके बाद आलू और फ्रेंच बीन्स और गाजर के टुकड़े करें। कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर उसमें ये सभी सब्जियां डालकर भूनें, स्वादानूसार नमक भी डाल दे। जब सब्जियां नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और उन्हें ठंडा होने दें। अब प्याज, हरी मिर्च को काट लें और अदरक डालकर इन तीनों का पेस्ट तैयार कर अलग रख दें।

बैंगन कटलेट बनाने के लिए बैंगन को आलू, फ्रेंच बीन्स सहित अन्य मसालों के साथ कोट किया जाता है। इसके बाद इसे गोल्डन ब्राउन होने तक भूना जाता है।

बैंगन कटलेट बनाने के लिए सामग्री

बैंगन – 3-4
आलू – 2
गाजर – 1
फ्रेंच बीन्स – 1/4 कप
अदरक कद्दूकस – 2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 3-4
प्याज – 1
ब्रेड का चूरा – 1/4 कप
हरा धनिया कटा – 3 टेबलस्पून
पूदीना पत्ते – 1/4 कप
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार

मिक्सिंग बाउल लें और उसमें सारी भुनी हुई सब्जियां डालकर अच्छी तरह से मिला दें। इसके बाद इस मिश्रण में हरा धनिया, पुदीना पत्ती, अमचूर, गरम मसाला डालें और सभी को अच्चे से मिलाएं। इसमें जरूरत के मुताबिक नमक भी डाल लें। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे और गोल कटलेट को तैयार कर एक प्लेट में अलग रखते जाएं। कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें, तब तक कटलेट को ब्रेड के चूरे में एक-एक कर अच्छे से लपेट लें। जब तेल गर्म हो जाए तो बैंगन कटलेट को तेल में डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें फिर इसके बाद एक प्लेट में अलग निकालते जाएं।

केंद्रीय विद्यालय के 36 छात्र हुए कोरोना पॉजिटिव, स्कूल बंद

 

Related Post

CM Yogi

गोरखपुर से राजधानी लखनऊ के लिए आज से उड़ान शुरू, मुख्यमंत्री दिखाया हरी झंडी

Posted by - March 28, 2021 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi)  के शहर गोरखपुर से आज विमान सेवा की शुरूआत हो गई है जिसका उद्घाटन…
Akshayvat

Mahakumbh: अक्षयवट की पूजा के बिना नहीं मिलता संगम स्नान का फल

Posted by - October 18, 2024 0
प्रयागराज : महाकुंभ-2025 (Mahakumbh) को लेकर योगी सरकार प्रयागराज के तीर्थों का कायाकल्प करने में युद्धस्तर पर जुटी है। श्रद्धालुओं…
योग

योग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने की दे सकता है ताकत

Posted by - July 10, 2020 0
  नई दिल्ली। राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर ने बताया कि वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिलने बावजूद योग कैंसर…
जड़ से खत्‍म होगा डैंड्रफ

सर्दियों में अपनाएं ये पांच उपाय, जड़ से खत्‍म हो जाएगा डैंड्रफ

Posted by - December 3, 2019 0
नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में त्वचा और बालों के स्‍वास्‍थ्‍य को बरकरार रखने की आवश्यकता होती है। अक्‍सर सर्दियों…