cauliflowers

अब सफेद नहीं खाइए पीली और गुलाबी फूल गोभी

1980 0

मुंबई। अभी तक आपने फूलगोभी (cauliflowers) का रंग सफेद या मटमैला ही देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी गुलाबी या पीले रंग की फूलगोभी देखी है? अरे देखना तो दूर रंग-बिरंगी फूलगोभी की कल्पना करना भी मुश्किल होगा, लेकिन महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक किसान ने ऐसा कर दिखाया है। मालेगाव के दाभाड़ी गांव के महिंद्रा निकम ने हाइब्रिड फूलगोभी की खेती की है।

निकम ने बताया कि उन्हें लगभग 2 महीने पहले स्विट्जरलैंड की कंपनी सिनजेंटा एग्रीकल्चरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी से 40 हजार रुपये के फूलगोभी के बीज खरीदे। इसके बाद एक एकड़ जमीन पर बोए। इन बीजों को बोने के बाद उनके खेत में पीले और गुलाबी रंगों की फूलगोभी उग आई है। निकम ने बताया कि इस गोभी को उगाने की लागत सामान्य से ज्यादा आती है।

तेल की कीमतों में लगी आग, पेट्रोल-डीजल के दाम रिकाॅर्ड स्तर पर

दूर से अगर इन गोभी के खेतों को देखा जाए तो ये किसी बड़े फूलों के खिले होने जैसा आभास देती है। जानकारी के अनुसार अब तक वह राज्य में एकमात्र किसान है, जिसके पास ये विशेष रूप से विकसित फूलगोभी हैं और उसकी खड़ी फसल कटाई के लिए तैयार है।

महाराष्ट्र में इस तरह की फूलगोभी उगाए जाने के बाद राज्य के कृषि मंत्री दादाजी भूस का कहना है कि आमतौर पर फूलगोभी सफेद होती है, लेकिन वह पीले और बैंगनी फूलगोभी (cauliflowers)  उगाते हैं। उनकी लागत नियमित फूलगोभी (cauliflowers)  की तुलना में अधिक होगी।

बता दें कि हाइब्रिड फूलगोभी सेहत के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी मानी जाती है। इस तरह की फूलगोभी में कैल्शियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और लौह तत्व के अलावा विटामिन ए, बी, सी, आयोडीन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। जैसे भारतीय घरों में सफेद गोभी का इस्तेमाल कई तरह की सब्जी, परांठे और चीजों में होता है। वैसे ही हाइब्रिड फूलगोभी का उपयोग किया जा सकता है।

Related Post

केसर न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इन बीमारियों का है रामबाण इलाज

Posted by - October 13, 2019 0
लखनऊ डेस्क। केसर न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि चेहरे के दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है। यह…
1200 रुपये का टेस्टिंग किट

भारत की महिला वैज्ञानिक ने बनाया 1200 रुपये का टेस्टिंग किट, 30 मार्च से बाजार में आएगा

Posted by - March 29, 2020 0
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से अब तक 1,050 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मृतकों की…
CM Dhami

चारधाम यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं 15 अप्रैल तक कर लें पूरा: सीएम धामी

Posted by - March 22, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आगामी चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के बेहतर संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को 15 अप्रैल…