लैरी टेस्लर

‘Cut, Copy, Paste’कमांड देने वाले लैरी टेस्लर दुनिया को कह गए अलविदा

875 0

नई दिल्ली। आज के तकनीकी युग में शायद कोई हो जो ‘Cut, Copy, Paste’कमांड न जानता हो। एक तरह कहा जाए तो यह एक जुगाड़ तकनीक है। कट, कॉपी और पेस्ट तो सभी की जुबान पर है, लेकिन यदि आपसे पूछा जाए। कि इस जुगाड़ को दुनिया को किसने दिया? तो आप शायद उसका नाम नहीं बता पाएंगे।

कट, कॉपी और पेस्ट का गुर सिखाने वाले लैरी टेस्लर ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया

बता दें कि दुनिया को कट, कॉपी और पेस्ट का गुर सिखाने वाले लैरी टेस्लर ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। लैरी टेस्लर एक कंप्यूटर वैज्ञानिक थे। लैरी ने अपनी जिंदगी का एक लंबा हिस्सा Xerox को दिया है। लैरी के निधन की जानकारी भी Xerox ने ही ट्वीट करके दी है।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: दिव्या ने जीता स्वर्ण पदक, भारत को छठा मेडल 

लैरी टेस्लर ने Xerox के अलाावा एपल, अमेजन, और याहू जैसी कंपनियों में अपनी सेवाएं दी

लैरी ने स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से ह्युमन कंप्यूटर इंटरेक्शन में ग्रेजुशन किया था। उन्होंने Xerox के अलाावा एपल, अमेजन, और याहू जैसी कंपनियों में अपनी सेवाएं दी। कहा जाता है कि कट और पेस्ट कमांड पुराने जमाने के एक जुगाड़ से प्रेरित था, जिसमें प्रिंट हुए कागज के एक हिस्से को काटकर दूसरी जगह पर चिपकाया जाता था।

लैरी टेस्लर का कट, कॉपी और पेस्ट कमांड 1983 में  हुआ लोकप्रिय

लैरी का कट, कॉपी और पेस्ट कमांड 1983 में लोकप्रिय हुआ। जब एपल ने लिसा कंप्यूटर में अपना एक सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया था, जिसे बाद में मैकिंटोस के नाम से पेश किया गया। लैरी ने एपल में करीब 17 साल तक अपनी सेवाएं दी है।

Related Post

mukhtar-ansari

यूपी : मुख्तार अंसारी पर POTA लगाने वाले पूर्व डिप्टी एसपी पर दर्ज मुकदमे वापस

Posted by - March 31, 2021 0
लखनऊ । यूपी के माफिया और विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर पोटा लगाने वाले पूर्व डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह…
Ayodhya

रामोत्सव 2024: उपेक्षित अयोध्या के दिन गये, यह भाग्योदय वाली श्रीराम की नगरी है

Posted by - December 27, 2023 0
अयोध्या। उपेक्षित अयोध्या (Ayodhya) के दिन अब चले गए। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का नाम, पीएम मोदी-सीएम योगी की मेहनत और रामनगरी…