किसान आंदोलन के समर्थन में बोलने पर पूर्व मंत्री को भाजपा ने पार्टी से निकाला

836 0

पंजाब की राजनीति के जानकार भाजपा में इस अंदरूनी कलह की वजह किसान आंदोलन को बता रहे हैं। उनका कहना है कि किसान आंदोलन के बाद पार्टी पर आए संकट ने नेताओं के बीच की दरार और गहरी हो गई है।कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंंदोलन जारी है, इसी बीच पंजाब में भाजपा के भीतर ही आंदोलन को लेकर दो भाग हो गए।

CORONA: तीसरी लहर की आशंका के बीच केंद्र अलर्ट

पंजाब में भाजपा के पूर्व मंत्री अनिल जोशी को पार्टी से छह साल के लिए निष्काषित कर दिया गया, उन्होने केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी की थी। भाजपा ने अनिल जोशी के खिलाफ सात जुलाई को कारण बतानओ नोटिस जारी की थी लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

पार्टी से निकाले जाने के बाद उन्होंने कहा- 37 साल से जारी पार्टी में मेरी ‘तपस्या’ को खत्म कर दिया गया, पार्टी ने यही इनाम मुझे दिया है। महाराष्ट्र में सांसद प्रीतम मुंंडे को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल नहीं किए जानने के विरोध में बीड जिले के दस भाजपा नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है।

प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा ने शनिवार को बताया कि पूर्व मंत्री अनिल जोशी द्वारा केंद्र सरकार, पार्टी के केंद्रीय नेताओं तथा पार्टी की नीतियों के विरुद्ध बयानबाजी की जा रही थी, जो कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में आता है। इसलिए प्रदेश भाजपा द्वारा अनिल जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिस पर जोशी को दो दिन के अंदर अपना जवाब देने को कहा गया था। लेकिन अनिल जोशी ने पार्टी के विरुद्ध चलने का अपना रवैया नहीं छोड़ा, जिस पर जोशी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Related Post

Yogi

ट्विटर पर 23 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा योगी के उत्सव प्रदेश का संदेश, नंबर एक पर ट्रेंड हुआ हैशटैग

Posted by - March 29, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब माफिया नहीं महोत्सव का प्रदेश बन चुका है। यूपी अब उपद्रवियों का नहीं, उत्सवों के प्रदेश…
MANISH TIWARI

राजद्रोह पर मनीष तिवारी के सवाल पर बोली सरकार – कांग्रेस को लोकतंत्र पर बात करने का हक नहीं

Posted by - March 16, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (Manish Tiwari) ने आज लोक सभा में राजद्रोह के कानून पर सवाल उठाया है।…
Om Birla addressed the 86th AIPOC Conference

लखनऊ में 86वें AIPOC का शुभारंभ, ओम बिरला बोले- सदन जितना चलेगा, लोकतंत्र उतना मजबूत होगा

Posted by - January 19, 2026 0
लखनऊ: 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस…
CM Vishnu Dev Sai

जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव, विधि-विधान से की पूजा अर्चना

Posted by - June 27, 2025 0
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev) आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित…