Kedarnath

महाशिवरात्रि पर केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित, इस दिन दर्शन देंगे

1014 0

नई दिल्ली। महाशिवरात्रि पर्व पर आज शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। आगामी 29 अप्रैल को भगवान आशुतोष के 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। मेष लग्न में सुबह 6:10 पर मंदिर का द्वार आम दर्शनों के लिए खोला जाएगा। इसके बाद छह माह तक अराध्य की पूजा-अर्चना धाम में ही होगी।

25 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान भैरवनाथ की पूजा होगी

25 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान भैरवनाथ की पूजा होगी। 26 अप्रैल को केदारनाथ की पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान करेगी। 27 को गौरीकुंड रात्रि विश्राम और 28 अप्रैल शाम को पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 29 अप्रैल को मेष लग्न में सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

Maha Shivratri 2020 : महाशिवरात्रि पर सुने बॉलीवुड के ये शानदार गाने 

बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर धाम प्रस्थान का दिन भी तय किया जाएगा

इसके लिए ओंकारेश्वर मंदिर में खास तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। प्रात: नौ बजे के बाद रावल गद्दी परिसर में हक-हकूकधारियों, आचार्यगणों, बीकेटीसी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की। इसके बाद अब बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर धाम प्रस्थान का दिन भी तय किया जाएगा। केदारनाथ यात्रा के सकुशल संचालन एवं विश्व कल्याण के लिए ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में महायज्ञ कर आहुतियां दी जा रही हैं। दोपहर को धार्मिक कार्यक्रमों के बाद शाम छह बजे से ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी।

महाशिवरात्रि पर यात्रा तैयारियों का होता है श्रीगणेश

चारों पहर भगवान शिव की विशेष पूजा की जा रही है। रावल भीमाशंकर लिंग ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के तहत भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना के साथ कपाट खुलने की तिथि तय की जाती है।

बाबा की यात्रा तिथि घोषणा के दिन से केदारघाटी में उल्लास का माहौल

महाशिवरात्रि पर श्रीकेदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय होते ही यात्रा तैयारियों का श्रीगणेश भी शुरू हो जाता है। शासन, प्रशासन, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के साथ केदारघाटी समेत अन्य लोग भी यात्रा में रोजगार को लेकर अपनी तैयारियों में जुट जाते हैं।वयोवृद्ध तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती बताते हैं कि बाबा की यात्रा तिथि घोषणा के दिन से केदारघाटी में उल्लास का माहौल हो जाता है। यात्रा से हजारों परिवारों की आजीविका से जुड़ी है।

Related Post

Savin Bansal

DM सविन बंसल ने 4 वीं मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

Posted by - October 31, 2025 0
देहरादून: दून स्मैशर्स बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ देहरादून 31 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक परेड ग्राउण्ड के मल्टीपर्पज हॉल में…
बिजनौर में गैंगवार

बिजनौर में गैंगवार: सीजेएम कोर्ट में पेशी पर आए बदमाशों पर हमला, दो की मौत

Posted by - December 17, 2019 0
बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में मंगलवार को सीजेएम अदालत में पेशी पर लाए गए हत्या के आरोपी तीन बदमाशों…
साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा ने हाईबीपी और कैंसर का बताया इलाज , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Posted by - April 23, 2019 0
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं।…