Kangana Ranaut

कंगना ने शेयर की सिर पर लगी यह चोट, जानिए इस चोट के लगने की वजह

1163 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों अपने बेबाक बोल और स्टेटमेंट्स की वजह से खबरों में हैं। हालांकि, इस बीच वो कुछ थ्रो बैक तस्वीरें भी शेयर करती नज़र आती रहती हैं और फैंस को पर्सनल लाइफ से लेकर फिल्मी लाइफ के सीक्रेट्स बताती रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/CETXnxWlDsr/?utm_source=ig_web_copy_link

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दिख रहा है कि उनके सिर पर चोट लगी हुई है। खास बात ये है कि यह चोट किसी और से नहीं, बल्कि असली तलवार से लगी है।

मानसून के मौसम में बालों को बनाए मजबूत और चमकदार, ऐसे करे बालों की देखभाल  

एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग के दौरान तलवार से उनके नाक के ऊपर पर चोट लग गई थी। साथ ही उन्होंने इस चोट को पॉजिटिव तरीके से लिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है और अपनी फोटो शेयर की है।

इस फोटो के साथ कंगना ने लिखा है- ‘मणिकर्णिका का पहला दिन था, तलवारबाज़ी का सीन एक महीना रिहर्सल हो चुका था,मगर पहले ही शॉट में सह कलाकार ने गलत क्यू पे गलती से लगभग एक किलो की असली तलवार को मेरे सिर पर पे दे मारा। मैंने कहा लक्ष्मीबाई ने मुझे पेशवाओं का तिलक लगाया है जो सदा मेरे चेहरे पे चमकेगा #झांसी_की_रानी_कंगना”।

जाने एक्वेरियम रखने की सही जगह, घर में होने वाले यह फ़ायदे

अभी कंगना मनाली में हैं और कोरोना वायरस के माहौल में घर पर ही मस्ती कर रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज़्म को लेकर अपनी बात रख रही हैं।

Related Post

Dhaakad

कंगना रनौत ने शेयर की धाकड़ फिल्म का ट्रेलर, देखें धमाकेदार एक्शन

Posted by - April 12, 2022 0
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मंगलवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ (Dhaakad) का ट्रेलर इंस्टाग्राम (Instagram)…
अनिल कपूर

श्रीदेवी और अमरीश पुरी को यादकर भावुक हुए अनिल कपूर, बोले- इनको करते हैं मिस

Posted by - March 5, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर दिवंगत कलाकारों श्रीदेवी और अमरीश पुरी के साथ काम करने को मिस करते हैं।…