JP Nadda

जबलपुर पहुंचे जेपी नड्डा का हुआ भव्य स्वागत, दिया यह संदेश

571 0

जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के जबलपुर (Jabalpur) आगमन पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। पार्टी की कमान संभालने के बाद जेपी नड्डा का यह पहला जबलपुर प्रवास है। जबलपुर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एयरपोर्ट से लेकर पार्टी के रानीताल स्थित बीजेपी दफ्तर तक रोड शो भी किया।

हजारों बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे

आपको बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ससुराल जबलपुर में है। इस लिहाज से भी उनका शहर प्रवास काफी मायने रखता है। शाम को जैसे ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का डुमना एयरपोर्ट पर आगमन हुआ तो हजारों की तादाद में वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन पर पुष्प वर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया। पार्टी सुप्रीमो जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा, बीजेपी के दोनों राज्यसभा उम्मीदवार कविता पाटीदार और सुमित्रा बाल्मीकि भी साथ में जबलपुर पहुंचे।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव आयोग के विजय जुलूसों पर बैन लगाने के फैसले का किया स्वागत

एक व्यक्ति नहीं विचारधारा का स्वागत

एयरपोर्ट के बाहर विशाल मंच लगाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया गया। अपने स्वागत और सम्मान से अभिभूत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि इतनी गर्मजोशी से स्वागत एक व्यक्ति का नहीं बल्कि उस विचारधारा का है। जिसे स्थापित करने में चार पीढ़ियों ने कड़ा संघर्ष किया था। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं नेताओं को भरोसा दिलाया है कि इस बार वे संस्कारधानी में काफी समय लेकर आए हैं लिहाजा वे सभी को पूरा वक्त देंगे।

अगर सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भ्रष्ट हैं तो ईमानदार कौन होगा : केजरीवाल

Related Post

CM Dhami inaugurated Amar Ujala Digital Office in Dehradun

पारदर्शिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में मीडिया संस्थानों के सहयोग को महत्वपूर्ण मानती है राज्य सरकार: सीएम धामी

Posted by - August 27, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज देहरादून में अमर उजाला डिजिटल ऑफिस का विधिवत उद्घाटन किया। इस…
CM Dhami

उत्तराखण्ड में कृषि, बागवानी, पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने की अपार संभावनाएं: सीएम धामी

Posted by - August 31, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री कार्यालय स्थित, मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड @ 25- आदर्श चम्पावत…
CM Dhami

रैथल गांव की महिलाएं मुख्यमंत्री को देख बोलीं भैजी अमारी दगड़ी सेल्फी ल्यिवा त…

Posted by - April 3, 2024 0
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को भटवाड़ी, उत्तरकाशी में आयोजित जनसभा में जाते वक्त रास्ते में…
CM Yogi launched Integrated Monitoring System Portal for Atal Residential Schools

बीओसी बोर्ड से जुड़े श्रमिकों के बच्चों के लिए वरदान है अटल आवासीय विद्यालय- सीएम

Posted by - August 26, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित “रोजगार महाकुंभ 2025” के…