झांसी में मजदूरों की मौत

झांसी: स्टोन क्रेशर की दीवार गिरी, पांच मजदूरों की मौत और कई घायल

1198 0

लखनऊ। यूपी के झांसी जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई है। इस कारण पांच मजदूरों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान सुखलाल, कमलेश, सुनीता, पूजा व उमा के रूप में हुई है।

घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया 

इसके अलावा कई मजदूर मलवे में दबने के कारण घायल हो गए हैं। घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां पर आईजी, एसएसपी व डीएम ने पहुंचकर उनके उपचार की जानकारी ली है। सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं संबंधित थाने के सिपाही और अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का निरीक्षण किया है।

अनुराधा पौडवाल ने बायोलॉजिकल बेटी होने के महिला के दावे को बताया बकवास 

आसपास के लोगों ने बताया कि यहां स्टोन क्रशर की दीवार पर कुछ मजदूर प्लास्टर कर रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। मौके पर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, अफसरों को दिये निर्देश

स्टोन क्रशर की दीवारी गिरने से हुई मजदूरों की मौत की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज की व्यवस्था करने और पीड़ितों को आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Post

Supreme Court

लखीमपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, जरूरी कदम उठाने के दिये निर्देश

Posted by - October 8, 2021 0
नई दिल्लली। खीमपुर खीरी कांड पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार…
CM Vishnudev Sai

सीएम विष्णुदेव साय आदिवासी बालिका छात्रावास भवन-आश्रम का करेंगे लोकार्पण

Posted by - August 2, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) 3 अगस्त को 12 बजे जिले के आरंग में आदिवासी बालिका छात्रावास-आश्रम के…

नवाब मलिक ने वानखेड़े पर लगाए आरोप, बोले- जाति सर्टिफिकेट दिखाएं

Posted by - October 26, 2021 0
मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक और NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े…