जेमिमा रॉड्रिग्स

जेमिमा रॉड्रिग्स ने न्यूजीलैंड में बच्चियों को सिखाया बॉलीवुड डांस, वीडियो वायरल

1133 0

नई दिल्ली। मेलबर्न में खेली जा रही आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2020 में जहां भारतीय महिला टीम बेहतर प्रदर्शन जारी है। भारतीय महिला टीम ने अब तक अपना कोई भी मैच नहीं हारी है। तो वहीं मैच के प्रदर्शन के साथ-साथ महिला टीम की खिलाड़ी जेमिमा रॉड्रिग्स काफी सुर्खियां बटोर रहीं हैं।

सोशल मीडिया पर जेमिमा रॉड्रिग्स का यह वीडियो  काफी सुर्खियां बटोर रहा है

हाल ही में आईसीसी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जेमिमा रॉड्रिग्स न्यूजीलैंड की बच्चियों को डांस स्टेप्स सिखाती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर जेमिमा रॉड्रिग्स के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/B9IhxZioIrz/?utm_source=ig_web_copy_link

आईसीसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर जेमिमा रॉड्रिग्स के इस वीडियो को शेयर किया

आईसीसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर जेमिमा रॉड्रिग्स के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ‘ जेमिमा रॉड्रिग्स एक बार फिर डांस कर रही हैं। इस बार वह बच्चों को डांस सिखा रही हैं। जेमिमा रॉड्रिग्स के इस वीडियो पर उनके फैंस काफी रिएक्शन दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक आईसीसी के इस वीडियो को करीब दो लाख बार से ज्यादा देखा जा चुका है।

महिला टी-20 विश्व कप : भारत ने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा

इससे पहले जेमिमा रॉड्रिग्स फिल्म ‘लव आज कल 2’ के गाने पर एक महिला सिक्योरिटी गार्ड के साथ डांस करती दिखी

बता दें कि आईसीसी ने इससे पहले जेमिमा रॉड्रिग्स का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था। जिसमें वह कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘लव आज कल 2’ के गाने पर एक महिला सिक्योरिटी गार्ड के साथ डांस करती दिख रही थी। जेमिमा के इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी आईसीसी के इस ट्वीट को रिट्वीट किया था।

https://twitter.com/TheAaryanKartik/status/1232954240714211329

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2020 की बात करें तो भारतीय महिला टीम ने अपने सभी मैच जीतकर सेमी फाइनल में जगह बना ली है। वहीं शनिवार को भारतीय महिला टीम का मैच श्रीलंका को सात विकेट से मात दी है।

Related Post

भोजपुरी एक्‍टर निरहुआ

पीएम के बाद अब भोजपुरी एक्‍टर निरहुआ भी बने चौकीदार, लिया माँ का आशीर्वाद

Posted by - April 25, 2019 0
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के सामने आजमगढ़ से चुनाव मैदान में उतारे भोजपुरी के सुपरस्‍टार दिनेश लाल…
बाबा वांग की भविष्यवाणी

बाबा वांग की भविष्यवाणी: ट्रंप और पुतिन को भारी पड़ेगा 2020,यूरोप पर हो सकता है रासायनिक हमला

Posted by - December 27, 2019 0
नई दिल्ली। अमेरिका में 9/11 हमला और ब्रेक्जिट जैसे मुद्दों पर भविष्यवाणी कर चुके नेत्रहीन बाबा वांग की एक और…
Swara Bhaskar

सुर्खियों में बनी रहने वाली स्वरा के खिलाफ शिकायक दर्ज, जानें पूरा मामला

Posted by - November 6, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच चार वर्षीय मासूम के लिए…