Jarina Bahab said, 'people are dragging my son Sooraj

जरिना बहाब ने कहा, सुशांत- दिशा सालियान मामले में, ‘मेरे बेटे सूरज को लोग बेवजह घसीट रहे है’

1475 0

मुम्बई : सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में अभिनेता सूरज पंचोली और सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान के अफेयर की चर्चा और सुशांत की हत्या की साजिश में सूरज पर इल्जाम लगाये जाने पर अब उनकी मां जरीना बहाब ने पूरे मामले में सूरज का बचाव किया है।

संजय दत्त शेर है तू शेर, ये नई लड़ाई है, तुम जरूर जीतोगे, लव यू : परेश

जरीना वहाब ने कहा कि लोग बेवजह सूरज का नाम इस मामले में घसीट रहे हैं, जबकि किसी के पास इस बात के कोई सबूत नहीं हैं सूरज का इस मामले में किसी तरह का लेना देना है।

जरीना वहाब ने कहा, “सूरज खुद कई बार कह चुके हैं कि वो दिशा सालियान से न कभी मिले और न ही वो उन्हें जानते थे। ऐसे में बार बार अपनी बेगुनाही का सबूत देने के बाद भी जाने क्यों लोग सूरज की बात का यकीन नहीं कर रहे हैं।  मेरे बेटे पर बेबुनियाद इल्जाम लगाने का क्या मतलब है।  दूसरी बात ये है कि 13 जून को ऐसी कोई पार्टी नहीं हुई थी, जिसमें सूरज शामिल हुआ हो।”

पहले से ही जिया खान की कथित हत्या की साजिश में सूरज इल्जाम झेल रहे है। सूरज को लेकर जिया की मां राबिया ने कहा था कि जिया खान‌ की मौत और सुशांत सिंह राजपूत की मौत में कई समानताएं हैं और दोनों की हत्या है और सीबीआई को इस मामले की जांच करनी चाहिए।

अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन, निर्देशक निशिकांत कामत की हालत को बताया गंभीर

इसपर सवाल पूछे जाने पर जरिना बहाब ने कहा, “दोनों मामले अलग थे और इन्हें जोड़ना भी गलत है। राबिया खान को सुशांत मामले में इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए क्योकि दोनों मामलों की कानूनी तौर पर जांच चल रही है और जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।”

जरीना वहाब ने कहा, “मेरे बेटे सूरज पंचाली ने भी कहा है कि इस मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए और मैं भी कहती हूं कि इस मामले की तह तक जाने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है ताकि सुशांत की मौत का सच सबके सामने आ सके।”

जरीना वहाब ने अभिनेता पुनीत वशिष्ठ द्वारा एक फेसबुक पोस्ट के जरिए सूरज पंचाली और दिशा सालियान का नाम जोड़े जाने और सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार होने के इल्जाम पर भी टिप्पणी की।

Related Post

अमिताभ बच्चन के बर्थडे को बेटी श्वेता ने खास तरीके से किया विश

Posted by - October 11, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज उनका 77वां जन्मदिन…
Amitabh Bachchan became the brand ambassador of Maha Kumbh

सीएम योगी ने अमिताभ बच्चन को बनाया महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर

Posted by - November 17, 2024 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) के प्रचार-प्रसार और इसकी दिव्यता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत…
प्रियंका चोपड़ा

फैशन टूर पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, क्या आपने देखा इनका बेहद बोल्ड लुक?

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बोल्ड अंदाज से अक्सर सभी को चौंकाती रहती हैं। बात चाहे उनकी ड्रेसिंग…