प्रियंका के नेतृत्व में गांधी जयंती के दिन लखनऊ में जनाक्रोश पदयात्रा आज

751 0

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस दो अक्तूबर यानी आज शहीद स्मारक से GPO पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल तक पैदल यात्रा निकालेगी। कांग्रेसी राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में गांधी जयंती के दिन लखनऊ में जनाक्रोश पदयात्रा होगी। इसमें प्रदेश भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :-टिकट कटने से नाराज़ मुख्यमंत्री के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल 

आपको बता दें कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ और शाहजहांपुर की पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए आक्रोश रैली निकालने की घोषणा की थी, पर मंगलवार यानी बीते कल उनके नेताओं के स्वर बदले दिखे।

ये भी पढ़ें :-राहुल ने कांग्रेस सह प्रभारियों से कहा- आपको पार्टी को जितवाने भेजा है न कि हरवाने

जानकारी के मुताबिक  प्रियंका गांधी सुबह 10 बजे नई दिल्ली से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 11:55 पर उनका शहीद स्मारक पहुंचने का कार्यक्रम है। पदयात्रा 1:30 बजे गांधी प्रतिमा पर आएगी, जहां प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस विधानमंडल दल की उपनेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने बताया कि प्रियंका गांधी 1:40 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचेंगी।

Related Post

मां दुर्गा अब कोरोनावायरस से बचाएंगी

मां दुर्गा अब कोरोनावायरस से बचाएंगी! भजन गायक नरेंद्र चंचल का Video वायरल

Posted by - March 13, 2020 0
मुंबई। कोरोनावायरस के कहर से आज दुनिया का लगभग हर देश परेशान है। कोरोनावायरस  विकराल रूप लेता जा रहा है।…
E-auction

89 इंडस्ट्रियल व 10 फ्लैटेड फैक्ट्री प्लॉट्स के लिए उत्तर प्रदेश में लगेगी करोड़ों की बोली

Posted by - August 1, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने की सीएम योगी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में औद्योगिक…

लव सेक्स और धोखा’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राजकुमार आज मना रहे अपना 34वां जन्मदिन

Posted by - August 31, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड में शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले राजकुमार राव अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड…