जैसे ही ‘किसान’ शब्द आता है, वैसे ही सदन के माइक बंद हो जाते हैं- ट्वीट कर बोले हुड्डा

1116 0

संसद में पक्ष विपक्ष के बीच मची खींचतान के बीच कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा खुलासा किया है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपना एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा- जैसे ही किसान शब्द आता है, वैसे ही स्पीकर बंद हो जाते हैं।दीपेंद्र जब जब किसानों की बात करते हैं, माइक तब तब ऑफ कर दिया जाता है और स्पीकर बंद हो जाता।

दीपेंद्र ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश कहा जाता है, ये हाल है कृषि प्रधान देश की संसद का। संसद इस सत्र में जब तक चलेगी और आगे भी जो सत्र आएंगे, उसमें किसानों के मुद्दे पर संग्राम होना तय है।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं कि किसान शब्द आते ही सदन के माइक बंद हो जो हैं. जैसे ही केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों पर चर्चा की बात सामने आती है, सदन की कार्यवाही ऑफ एयर कर दी जाती है. वो किसान जो इस कृषि बिल का विरोध करते करते शहीद हो गए, उनका नाम तक लेने पर ये सरकार नाराज हो जाती है।

अखिलेश बोले- 400 सीट जीतेंगे, भाजपा नेता ने पूछा 3 क्यों छोड़ दिए

दीपेंद्र ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश कहा जाता है. ये हाल है कृषि प्रधान देश की संसद का. पर हम न डरेंगे, न झुकेंगे, सदन में किसानों की बात होकर रहेगी। दीपेंद्र हुड्डा ने जिस तल्ख अंदाज में यह ट्वीट किया है, उससे तो लगता है कि सरकार चाहे जितनी हठधर्मिता दिखाए लेकिन कृषि बिलों के मुद्दे पर विपक्षी भी सरकार के सामने हथियार डालने को तैयार नहीं है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

सीएम साय से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने की मुलाकात

Posted by - May 2, 2024 0
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM…

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई दिग्गजों की हुई छुट्टी तो सुप्रियो बोले- इस्तीफा मांगने का तरीका सही नहीं

Posted by - July 8, 2021 0
बबुलीबाबुलीमोदी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट का विस्तार किया जिसमें कई दिग्गज मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।…
CM Nayab Singh

दिव्यांगजनों के लिए नायब सरकार का बड़ा फैसला, हरियाणा दिव्यांग पेंशन नियमों में दी संशोधन को मंजूरी

Posted by - January 23, 2025 0
चंडीगढ़। हरियाणा में दिव्यांगजनों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से…