Jacqueline Fernandez
मुंबई: बॉलीवुड की कई हस्तियां अब हॉलीवुड की राह पकड़ने लगी है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) भी निकल पड़ी हैं और उन्होंने अपनी डेब्यू हॉलीवुड (Hollywood) फिल्म का पोस्टर शेयर करके जानकारी साझा की है। उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म का नाम ‘टेल इट लाइक ए वुमन’ है।
जैकलीन की सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है, इसलिए उन्होंने ये गुड न्यूज सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। फिल्म ‘टेल इट लाइक ए वुमन’ (Tell It Like A Woman) एक दो नहीं बल्कि 8 महिला फिल्म निर्माताओं द्वारा निर्देशित है। पोस्टर शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा कि उन्हें इस परियोजना का हिस्सा होने पर गर्व है।

जैकलीन ने फिल्म की पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ की पूरी टीम के साथ इस असाधारण कोशिश का हिस्सा बनकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से 8 महिला निर्देशकों द्वारा निर्देशित एक संकलन। मुझे इस स्पेशल जर्नी का हिस्सा बनाने के लिए थैंक्यू लीना यादव, जिन्होंने मेरे किरदार का निर्देशन किया और मेरे निर्माताओं को भी बहुत-बहुत शुक्रिया जो इस अविश्वसनीय फिल्म के पीछे हैं। इसे देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।