ईशा कोप्पिकर

ईशा कोप्पिकर नए वेब शो में पुलिस की भूमिका में आएंगी नजर

1019 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर आने वाले वेब शो में अभिनेता नील नितिन मुकेश के अपोजिट एक लीड रोल में नजर आएंगी। इस शीर्षक हीन परियोजना के बारे में उनका कहना है कि वह इसमें एक इंस्पेक्टर की भूमिका को निभाते दिखेंगी।

ईशा कोप्पिकर ने कहा कि यह एक चूहे बिल्ली का खेल है, जहां नायक और विरोधी के बीच होती है जबरदस्त गहमागहमी

ईशा ने कहा कि यह एक चूहे बिल्ली का खेल है, जहां नायक और विरोधी के बीच जबरदस्त गहमागहमी होती है। ये दोनों ही बेहद शातिर होते हैं। इसकी कहानी बेहद आकर्षक है और इसके कई सारे स्तर हैं। थ्रिलर शैली के प्रति मेरा हमेशा से ही आकर्षण रहा है और एक पुलिस का किरदार कुछ ऐसा है, जो स्वाभाविक रूप से मुझ पर काफी सटीक बैठता है।

https://www.instagram.com/p/B9I8so0nhcg/?utm_source=ig_web_copy_link

ईशा आगे कहती हैं कि यह पुलिस का किरदार कोई आम पुलिस जैसा नहीं है। वह तेजतर्रार और अभद्र नहीं है। शक्ति का प्रदर्शन हमेशा जोर से चींखने-चिल्लाने से ही नहीं होता है, बल्कि यह गंभीरता में भी झलकती है। बता दें कि इस शो का निर्देशन प्रवाल रमन द्वारा किया जा रहा है। इसका प्रसारण जी5 पर होगा।

Related Post

उमर अब्दुल्ला पर भड़के गौतम गंभीर

उमर अब्दुल्ला पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, कहा- ‘पाकिस्तान चले जाएं पूर्व सीएम’

Posted by - April 2, 2019 0
स्पोर्ट्स डेस्क।  बीजेपी में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मंगलवार यानी आज नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर…
सैम पित्रोदा

मोदी सरकार ने झूठे वादे करने के सिवाय कुछ नहीं किया : सैम पित्रोदा

Posted by - April 26, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने शुक्रवार को कहा कि बीते…
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज के खिलाफ जानें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, जानिए किसका कटेगा पत्ता?

Posted by - December 6, 2019 0
हैदराबाद। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। इस लिहाज…