‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर

‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर देख भावुक हुईं सुष्मिता, बोलीं- काश मैं उसे जान पाई होती

933 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर की तारीफ की है।सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

सुशांत के फैंस और उनके परिवार के लिए प्यार और सम्मान

ट्रेलर को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है। सुशांत को लेकर फैंस इमोशनल हैं लेकिन साथ ही फिल्‍म के लिए एक्‍साइटेड भी हैं। सुष्मिता सेन ने भी ट्रेलर की तारीफ की है।

सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि पर्सनली मैं सुशांत सिंह राजपूत को नहीं जानती। केवल उनकी फिल्म्स और कुछ इंटरव्यू के जरिए जानती हूं। वह ऑन और ऑफ स्क्रीन काफी समझदार और इंटेलिजेंट थे। मुझे लगता है कि मैं उसे अब बेहतर जानती हूं। सब उनके फैंस के कारण। काश मैं उन्हें जानती, उनके साथ काम करने का मौका मिलता। जिससे हमें यूनिवर्स के रहस्यों को एक-दूसरे से शेयर करने का मौका मिलता। दिल बेचारा का ट्रेलर मुझे बहुत पसंद आया। फिल्म की टीम को ऑल द बेस्ट। सुशांत के फैंस और उनके परिवार के लिए प्यार और सम्मान।

https://www.instagram.com/p/CCUvPmYhS5n/?utm_source=ig_web_copy_link

 ‘दिल बेचारा’ हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉल्ट इन आर स्टार्स’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है

बता दें कि ‘दिल बेचारा’ हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉल्ट इन आर स्टार्स’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के साथ संजना सांघी लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपना डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म से कास्टिंग डायरेक्‍टर मुकेश छाबड़ा डायरेक्‍टर के तौर पर अपना बॉलीवुड डेब्‍यू कर रहे हैं। यह फिल्‍म 24 जुलाई से डिज्‍नीहॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम होगी।

Related Post

President Ram Nath kovind In jabalpur

सभी हाई कोर्ट को अपने निर्णयों का हिंदी में अनुवाद कराना चाहिए : राष्ट्रपति

Posted by - March 6, 2021 0
जबलपुर । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) दो दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। राष्ट्रपति यहां ऑल इंडिया…
CM Dhami

कुंभ-2027 की सभी तैयारियां अक्टूबर तक पूरी हों, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - February 9, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में कुंभ मेला-2027,…
cm dhami

धामी के निर्देश पर SDRF कार्मिकों को दी जायेगी प्रोत्साहन धनराशि

Posted by - June 20, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) के निर्देश के बाद अब एसडीआरएफ (SDRF) राजपत्रित अधिकारियों को 1500 और अराजपत्रित कार्मिकों को 1000…