दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सात मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल, एग्जाम भी टले

758 0

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा के मद्देनजर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सात मार्च तक बंद रहेंगे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। बता दें कि दिल्ली हिंसा में मृतक संख्या बढ़कर 42 हो गई है। वहीं इस हिंसा में 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में परीक्षाएं कराने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं

अधिकारियों ने कहा कि हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में परीक्षाएं कराने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है। इसलिए वार्षिक परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। पुलिस ने हिंसा को लेकर कुल 148 प्राथमिकी दर्ज की हैं और 630 लोगों को गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मनदीप सिंह रंधावा ने शुक्रवार को कहा कि हम अपराध के तस्वीरों का फिर से मुआयना कर रहे हैं।

यूपी बोर्ड : विज्ञान विषय का पेपर आउट, ईंट भट्टे पर सॉल्वर और नकल माफिया पकड़े गए

जो क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, उनमें जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, खुरेजी खास और भजनपुरा शामिल

हमने स्थिति पर काबू पा लिया है और हालात सामान्य हो रहे हैं। अधिकारियों के साथ क्षेत्रों में (बलों) की तैनाती रहेगी। हमने अमन समितियों के साथ करीब 400 बैठकें की हैं। सांप्रदायिक संघर्षों में 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनके कारण मुख्य रूप से जो क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, उनमें जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, खुरेजी खास और भजनपुरा शामिल हैं।

Related Post

CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में जाट कल्याण सभा के भवन का किया शिलान्यास

Posted by - August 11, 2024 0
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh)  ने कहा कि सामाजिक कार्यों को लेकर हमारे समाज की संस्कृति रही…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का किया शुभारंभ

Posted by - December 19, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने आज गुरुवार को रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर शुभारंभ किया।…

आठ साल की बच्ची नहीं लेगी सम्मान, पीएम मोदी से की ये गंभीर अपील

Posted by - March 7, 2020 0
नई दिल्ली। मणिपुर की लिसिप्रिया कंगुजम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का हिस्सा बनने से इनकार…
CM Dhami participated in the “Save Himalaya Campaign-2025” program

हिमालय के संरक्षण के लिए विकास के साथ पर्यावरण का संतुलन जरूरी: मुख्यमंत्री

Posted by - September 9, 2025 0
मसूरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा…