Iran

तेज भूकंप से हिली ईरान की धरती, 5 की मौत, कई घायल

430 0

तेहरान: ईरान (Iran) में आज शनिवार को भयानक भूकंप आया, झटका इतना तेज था कि कतर, यूएई और चीन तक झटके महसूस किए गए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार ये 6.0 तीव्रता का जलजला था। ईरान (Iran) की मीडिया ने भूकंप (Earthquake) की तीव्रता 6.1 बताई। ईरान के सरकारी टीवी के हवाले से एएफपी ने बताया कि भूकंप की वजह से कम से कम 5 लोगों की मौत हुई और 44 घायल हुए हैं।

ये भूकंप शुक्रवार की देर रात यानी शनिवार 1.32 बजे आया था। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र होर्मोज़गन प्रांत के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास के दक्षिण-पश्चिम में 100 किलोमीटर दूर और जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था। इस बड़े भूकंप के कुछ मिनट पहले 5.7 तीव्रता का एक और झटका लगा, बाद में भी कम के कम 7 झटके महसूस किए गए।

झारखंड: MS Dhoni 40 रुपये में करवा रहे है घुटनों का इलाज

भूकंप के केंद्र के नजदीक सायेह खोश गांव में करीब 300 लोग रहते हैं। बताया गया कि इस भूकंप की वजह के कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। लोग डर की वजह से सड़कों पर निकल आए और भूकंपों के लिहाज से ईरान को काफी सक्रिय माना जाता है। यहां रोजाना लगभग एक भूकंप आता है।

सीएम राव पूरी कैबिनेट के साथ यशवंत सिन्हा का करेंगे स्वागत लेकिन पीएम मोदी का नहीं

Related Post

Texas

टेक्सास में ट्रैक्टर-ट्रेलर में मिले 50 शव, 16 गंभीर, इलाके में हड़कंप

Posted by - June 29, 2022 0
वाशिंगटन: मेक्सिको और मध्य अमेरिकी राज्य टेक्सास (Texas) के सैन एंटोनियो में ट्रैक्टर-ट्रेलर में 50 लोगो के शव मिले है।…
Vladimir Putin

साइबर हमलों के लिए व्लादिमीर पुतिन ने 50 स्लीपर एजेंटों को किया सक्रिय

Posted by - June 20, 2022 0
ब्रिटेन: पश्चिमी मीडिया ने खुफिया अधिकारियों के हवाले से बताया कि यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध को लेकर पश्चिम के…
PM

पाक के पूर्व पीएम की हत्या की अफवाहों के बीच बैडरूम में पकड़ा गया ये शख्स

Posted by - June 27, 2022 0
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री (Former PM) इमरान खान (Imran Khan) की जिंदगी पर संकट के काले बादल आते जाते…
Jacinda Ardern

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न कोरोना पॉजिटिव

Posted by - May 14, 2022 0
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने शनिवार को स्वीकार किया है कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं।…