up police

इंस्पेक्टर ने दहेज पीड़िता से पूछा-आइए .. आपका इंतजार था! किस फिल्म का गाना है?

744 0

लखनऊ। जिले में दहेज के लिये छत से फेंकने का आरोप लगाने वाली महिला तीन दिन बाद मोहनलालगंज कोतवाली में शिकायत करने पहुंची तो वहां इंस्पेक्टर मोहनलालगंज (Inspector Mohanlalganj) ने देर लगी आने में, फिर भी तुम आये तो…गाना सुनाकर मजाक उड़ाया। पीड़िता का यह आरोप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो हड़कम्प मच गया। आनन फानन अफसरों ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करवायी और पूरे प्रकरण की जांच डीसीपी दक्षिणी ने शुरू कर दी। वहीं इंस्पेक्टर मोहनलालगंज(Inspector Mohanlalganj) दीना नाथ मिश्र ने पीड़िता का गाना गाकर मजाक उड़ाने से इनकार किया है। 

कौशांबी में पुलिस कस्टडी से फारार हुआ गैंगरेप का आरोपी

गौरा के बेलहनी निवासी रेनू की शादी पिछले साल 26 जून को टिकरी निवासी राहुल से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज के लिये परेशान किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार शाम को ससुराल वालों ने इसी विवाद में उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। विरोध करने पर पति ने उस पर चाकू से हमला भी किया। इस पर वह मायके चली गई और दो दिन तक इलाज कराती रही।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो हड़कम्प मचा

पीड़िता कोतवाली से बाहर निकली और उसने आपबीती कई लोगों को बतायी। कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर उसका यह बयान वायरल होने लगा। इस पर अफसर हरकत में आये। अफसरों के आदेश पर पीड़िता की एफआईआर दर्ज कर ली गई। फिर डीसीपी रवि कुमार को इसकी जांच सौंपी दी गई। डीसीपी ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है।

पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस सिलेंडर्स के बढ़ते दाम पर बिफरा विपक्ष

वहीं इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। महिला ने उन पर फर्जी आरोप लगाये हैं। उन्होंने कोई गाना नहीं आया और न ही उनका मजाक उड़ाया।

Related Post

Widow Holi

इस बार उमंग के अनूठे रंग में सराबोर होगी वृंदावन की होली, विधवाएं बनाएंगी वर्ल्ड रिकॉर्ड

Posted by - March 7, 2025 0
लखनऊ। उल्लास-उमंग और रंगों का पर्व होली (Holi) इस बार वृंदावन में एक अलग आभा मे सराबोर दिखेगा। मथुरा-वृंदावन की…
AK Sharma reviewed the relief and rehabilitation work in flood affected areas

प्रदेश के सभी कान्हा गोशालाओं के स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था करें दुरुस्त: एके शर्मा

Posted by - August 4, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा राजधानी लखनऊ…

पहली कक्षा से पढ़ाई जाएगी संस्कृत, शिक्षा विभाग सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सरोकार से नींव करेगी मजबूत

Posted by - July 7, 2021 0
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अब पहली कक्षा से संस्कृत पढ़ाई जाएगी। वहीं, कक्षा 4-5 में वैदिक गणित का…