Olympic Games 2021

ओलिंपिक गेम्स 2021 की तैयारी के लिए 25 अगस्त से भारतीय तीरंदाजों को मिली मंजूरी

1271 0

2021 ओलिंपिक गेम्स की तैयारी के लिए 25 अगस्त से भारतीय तीरंदाजों को अभ्यास करने की अनुमति दे दी गई है। ये फैसला स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से लिया गया है।

कैम्प का आयोजन पुणे की आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में किया जाएगा। रिकर्व आर्चरी के 16 खिलाड़ी , 4 कोच और 2 स्पोर्ट स्टाफ समेत 22 सदस्यों को 25 तारीख तक पुणे पहुंचकर पहले 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन नियमों का पालन करना होगा  और फिर यह अभ्यास शुरू कर सकते है।

करीना – सैफ ने फैंस से साझा की गुड न्यूज़, घर में आने वाला है नन्हा मेहमान

पुणे पहुंचने के बाद खिलाड़ियो का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इससे पहले भारतीय हॉकी की पुरुष और महिला टीम को कैम्प के लिए इजाज़त दी गई है। हालांकि बैंगलोर में पुरुष टीम के 6 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

देश के सभी रिकर्व तीरंदाज, जिनमें तरुणदीप राय, अतनु दास, बी धीरज, प्रवीण जाधव, जयंत तालुकदार, सुखमनु बाबरेकर, कपिल, विश्वास, दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, एल बोम्बायला देवी, रिधि, मधु वेदवान। हिमवान परमिला बैरिया और तिशा संचेती को शिविर के लिए बुलाया गया है।

तीरंदाजों को शिविर के दौरान SAI द्वारा जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के साथ-साथ मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का भी पालन करना होगा।

Related Post

Maharaja Suheldev

महमूद गजनबी के भांजे मसूद गाजी को महाराजा सुहेलदेव ने मौत के घाट उतारा: डॉ. दिनेश शर्मा

Posted by - February 16, 2021 0
लखनऊ। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव (Maharaja Suheldev) की 1012वीं जयंती पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री…
Shahnawaz Hussain

शाहनवाज हुसैन की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया रेप केस दर्ज करने का आदेश

Posted by - August 18, 2022 0
नई दिल्ली। केंद्र और बिहार सरकार में मंत्री रहे बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) को बड़ा झटका लगा है।…
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

सीएम योगी बोले- गंगा हमारी केवल आस्था ही नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था भी है

Posted by - January 23, 2020 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कहा कि गंगा हमारी आस्था ही नहीं, अर्थव्यवस्था भी है। इस बात को…
Savin Bansal

शिक्षा ही एक ऐसा हथियार जिससे निकलते हैं सशक्तिकरण एवं सफलता के रास्तेः डीएम

Posted by - January 31, 2026 0
देहरादून: प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के 12 वें संस्करण में आज जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal ) ने 26 बालिकाओं को स्कूल…