amit shah

अखिलेश बाबू में हिम्मत हो तो श्रीराम मंदिर का निर्माण रोककर दिखाएं : अमित शाह

541 0

बरेली। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को बरेली में रोड शो करके रुहेलखंड में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह बरेली में जनसैलाब देखकर काफी खुश नजर आए और बरेली के रोड शो की तारीफ करते हुए कहा कि ‘जैसे पतंग का मांझा पक्का वैसे रोड शो पक्का’।

अमित शाह साढ़े 4 बजे त्रिशूल एयरबेस पहुंचे और वहां से वह सबसे पहले सर्किट हाउस गए और फिर करीब 5 बजे कुतुबखाना चौराहे पहुंचे। यहां से अमित शाह जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए। अमित शाह की एक झलक देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। जैसे ही अमित शाह रथ पर सवार हुए उन पर पुष्प वर्षा होने लगी। कुतुबखाना चौराहे से शुरू हुई जन विश्वास यात्रा आलमगीरी गंज, श्यामगंज, कालीबाड़ी होती हुई पटेल चौक पहुंची। पटेल चौक पर अमित शाह ने जन विश्वास यात्रा में आये लोगों का शुक्रिया अदा किया। भारत माता की जय और जय श्रीराम के जयकारों के साथ अमित शाह ने अपना भाषण शुरू किया। पटेल चौक पर उमड़ा जन सैलाब देखकर अमित शाह काफी खुश नजर आए। अमित शाह ने रोड शो की तारीफ करते हुए कहा कि जैसे पतंग का मांझा पक्का वैसे ही रोड शो पक्का।

अखिलेश बाबू में हिम्मत हो तो श्रीराम मंदिर का निर्माण रोककर दिखाएं : अमित शाह

अमित शाह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कहते थे कि भाजपा वाले कहते हैं मंदिर वहीं बनायेंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। लेकिन अखिलेश बाबू देख लो अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। मैं डंके की चोट पर कहता हूं अखिलेश बाबू में हिम्मत हो तो मंदिर निर्माण रोक कर दिखाओ। अमित शाह ने कहा कि कन्नौज में इत्र व्यापारी के यहां रेड पड़ी है, जिससे अखिलेश यादव के पेट में मसलन हो रही। अमित शाह ने नारा दिया अबकी बार 300 पार।

अमित शाह के स्वागत के लिए बरेली में कई स्थानों पर एलईडी लगाई गई थी। इसके अलावा चंदौसी से कलाकार भी बुलाये गए थे, जिन्होंने राधा कृष्ण की झांकी दिखाकर लोगों का मन मोह लिया।

अमित शाह के साथ रथ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री बरेली के सांसद संतोष गंगवार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, शहर विधायक डॉ अरुण कुमार और आंवला विधायक धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।

दरअसल, बरेली भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है और 2017 में यहां पर विधानसभा की सभी 9 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया था। इतना ही नहीं दोनों लोकसभा सीटों पर भी भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। नगर निगम में भी भाजपा का मेयर है और जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का है। जिस वजह से बरेली भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी मजबूत माना जाता है। अमित शाह आज रात बरेली के सर्किट हाउस में रुकेंगे।

Related Post

New Excise Policy

गन्ना उत्पादकों को मिल सकेगा सही मूल्य, उद्योगों को भी मिलेगा बढ़ावा

Posted by - January 31, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में बीते दिनों संपन्न हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में नई आबकारी नीति…
YEIDA

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इंटरनेशनल फिल्म सिटी के करीब ‘अपने घर’ का सपना पूरा कर रही योगी सरकार

Posted by - September 20, 2024 0
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली एनसीआर में रहना हर किसी का सपना होता है और अगर वो घर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी…
AK Sharma

एके शर्मा ने नगर विकास विभाग के वार्षिक कैलेंडर और मासिक पत्रिका ‘स्वच्छता टाइम्स’ का किया अनावरण

Posted by - January 27, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने नगर विकास विभाग के वार्षिक कैलेंडर और…