झारखंड में आईईडी ब्‍लास्‍ट

झारखंड में आईईडी ब्‍लास्‍ट: सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के दो जवान घायल

1168 0

रांची। तमाड़ में रविवार को आईईडी ब्‍लास्‍ट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए है। जवानों को इलाज के लिए रांची के म‍ेडिका अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल जवान प्रणय दास और जिग्नेश चौधरी की स्थिति खतरे से बाहर है। घायल जवानों का हाल जानने एडीजी ऑपरेशन मुरारीलाल मीणा और सीआरपीएफ आईजी संजय आनंद लाठकर मेडिका अस्पताल पहुंचे।

एडीजी ऑपरेशन मुरारीलाल मीणा और सीआरपीएफ आईजी संजय आनंद लाठकर मेडिका अस्पताल पहुंचे

पुलिस सूत्रों के अनुसार विजय गिरी क्षेत्र में मतदान कराकर कोबरा बटालियन के जवान रविवार सुबह लौट रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। विस्फोट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। दोनों के निचले हिस्से में गंभीर चोट लगी है। एक जवान के सिर में भी बारूद के छींटे पड़े हैं। फिलहाल दोनों का मेडिका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

सर्दियों में गरम पानी से करें तौबा, नहीं तो इन परेशानियों का बनेगा कारण 

सुबह साढ़े सात बजे नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोटक के शिकार हो गए सीआरपीएफ के दो जवान घायल

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोबरा बटालियन सहित तमाड़ थाने की पुलिस पार्टी के साथ जंगली इलाकों में गश्त कर रही थी। गश्ती से लौटने के दौरान सुबह साढ़े सात बजे नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोटक के शिकार हो गए। तमाड़ के पेयाकूली के जंगली इलाके के लिए 203 बटालियन के अलावा जिला पुलिस, जगुआर और तमाड़ थाने की पुलिस के साथ टीम बनी थी। इधर, घटना के बाद पुलिस ने पेयाकूली पहाड़ी और जंगली इलाके में पुलिस ने सर्च अभियान चलाना शुरु कर दिया है। हालांकि अब तक एक भी नक्सली नहीं मिले हैं ना कोई बरामदगी ही हुई है। पेयाकूली जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए ग्रामीण एसपी ऋषभ कुमार झा बुंडू एसडीपीओ सहित कई अधिकारी मौके पर जमे हुए हैं।

रांची पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों को विफल कर दिया

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव समाप्त हो गया है। चुनाव से पहले आशंका जताई गई थी कि नक्सली तमाड़ क्षेत्र में मतदान को बाधित करने के लिए किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं, लेकिन रांची पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों को विफल कर दिया। चुनाव से पहले तमाड़ क्षेत्र में चलाए गए पुलिस के लगातार सर्च अभियान का असर है कि नक्सली चुनाव के दौरान दुबके रहे। किसी भी घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए। पूरे इलाके में हेलीकॉप्टर से निगरानी रखी जा रही थी।

Related Post

Oxygen Crisis in Army Base Hospital

निजी अस्पतालों के बाद अब आर्मी बेस हॉस्पिटल में ​भी ​Oxygen ​का ​संकट

Posted by - May 4, 2021 0
नई दिल्ली​​​​​​। देश को बढ़ते कोरोना संक्रामण के बीच ​​ऑक्सीजन (Oxygen) का बड़ा संकट देखने को मिला है। वहीं संक्रमित…
CM Yogi

छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहेगा प्रदेश का कोई भी छात्रः सीएम योगी

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दीपावली के ठीक पूर्व प्रदेश के छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात देते हुए दशमोत्तर…
trivendra rawat

उत्तराखंड : घसियारी कल्याण योजना पर त्रिवेंद्र कैबिनेट ने लगाई मुहर

Posted by - February 25, 2021 0
देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Rawat) की अध्यक्षता में आज गुरुवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की…