होली के रंग

होली 2020: इन सावधानियों को अपनाकर होली के रंगों का लें मजा

980 0

लाइफस्टाइल डेस्क। होली के त्यौहार में रंगों के शौकीन होली के रंग में रंगने के लिए बेहद उत्साहित है। लेकिन इस शौकीनों की चाहत को ये जानलेवा कोरोना वायरस फिंका कर दे रहा है। ऐसे में अगर आप सभी परेशानियों से बचकर रंगों का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको काफी सावधानियां बरतनी पड़ेंगी। बता दें कि ये केमिकलयुक्त रंग जितने आंखों के लिए घातक होते हैं उतना ही घातक स्कीन के लिए भी हैं।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष त्वचा रोग डॉ. सादिक उमर ने बताया कि रंगों से स्कीन एलर्जी होने का खतरा ज्यादा रहता है। इनसे बचाव के कई उपाए हैं। जिन्हें अपनाकर आप नुकसान से बच सकते हैं।

इन उपायों को अपनाकर खेले होली

होली खेलने से पहले अपनी स्कीन व अंगों पर अच्छे से तेल या घी की मालिश कर लें। इससे स्कीन को ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

बालों को रंगों से बचाने के लिए सिर पर टोपी या विग (नकली बाल फैंसी आइटम) जरूर पहनें। नहीं तो बालों को नुकसान पहुंचेगा।

यस बैंक: भगवान जगन्नाथ के पैसे के लिए ओडिशा सरकार ने केंद्र सरकार से मांगी मदद

जब कोई रंग लगाए तो मुंह और आंखों को बंद कर लें।

होली खेलने के बाद करें ये उपाय

स्कीन से रंग छुड़ाने के लिए बेसन-दही का प्रयोग करें। इसके बाद बेसन में तेल मिलाकर इसे स्कीन पर रगड़ें। इससे काफी हद तक रंग स्कीन को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

स्कीन पर एलोवेरा भी लगा सकते हैं। इसे फेसपैक के रूप में इस्तेमाल करें। इससे आप एलर्जी से बच सकते हैं।

नीम फेसपैक भी एलर्जी से बचाने में असरदार होता है। नीम की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

रंग छुड़ाने के लिए मिसलर वाटर भी प्रयोग कर सकते हैं। यह बाजार में उपलब्ध रहता है।

Related Post

CM Yogi

प्रधानमंत्री की प्रेरणा व प्रयास से संयुक्त अरब अमीरात में बना पहला हिंदू मंदिरः सीएम योगी

Posted by - February 23, 2024 0
वाराणसी : सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 500 वर्षों के प्रभु श्रीरामलला (Sri Ramlalla) के वनवास के कालखंड…

कुंभ मेला में पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष, साधु-संतों से की मुलाकात

Posted by - January 27, 2019 0
प्रयागराज उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष  रविवार यानी आज प्रयागराज में चल रहे कुम्भ में पहुंचे। यहां…
Jhansi Medical College

झांसी मेडिकल कॉलेज हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन से मिनटों में शिफ्ट किये गये बच्चे, सीएम लेते रहे पल-पल की जानकारी

Posted by - November 16, 2024 0
झांसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार देर रात मेडिकल कॉलेज (Jhansi Medical College) के नीकू वार्ड में आग…