Rain

भारी बारिश ने कई हिस्सों में मचाई तबाही, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

444 0

मुंबई: देश के कई राज्यों में हो रही भरी बारिश से तबाही मची हुई है। महाराष्ट्र में बारिश (Rain) के कारण नदियां उफान पर हैं। दो बांधों से पानी ओवरफ्लो होने के कारण पूर्णा नदी का जलस्तर बढ़ गया हैं। वहीं मुंबई की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। गुजरात के कई इलाके भीषण बाढ़ की चपेट मे आ गए हैं। यहां के आठ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

नवसारी में फंसे करीब 40 लोग

गुजरात के नवसारी के भाथा गांव में बाढ़ के कारण 40 लोग फंस गए हैं। इन लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ को तैनात किया गया है। गुजरात के डांग और कच्छ में भी दो नेशनल हाईवे बंद करने पड़े हैं। सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया तीन से चार दिनों से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। करीब 200 से 250 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अभी 30 से 40 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

पीएम मोदी रख रहे हालात पर नजर

गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लगातार नजर रखे हुए हैं। यह जानकारी गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने दी। उन्होंने बताया, वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों व एनडीआरएफ की टीम ने आज सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। गुजरात बीते एक सप्ताह से बारिश का सितम झेल रहा है। यहां लगातार हो रही बारिश से कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां के आठ जिलों सूरत, जूनागढ़, गिर, भावनगर, तापी, डांग, वलसाड और नवसारी में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बर्तन में रखकर दुधमुंही बच्चे को बाढ़ से निकाला बाहर

महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से देर रात चार लोगों की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक, बाढ़ और बारिश के कारण यहां अब तक 99 लोगों की मौत हो गई है। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ की कुल 14 टीमें और 6 एसडीआरएफ को तैनात किया गया है। अब तक 7,963 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

Related Post

CM Dhami inaugurated the "Saathi Kendra" in Khatima

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड के पहले साथी केंद्र का शुभारम्भ

Posted by - September 1, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को आईआईटी कानपुर के सहयोग से हेमवती नन्दन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,…
Mussoorie Restructuring Water Supply Scheme

मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना हेतु 56.46 करोड़ रूपये की विशेष सहायता अनुदान स्वीकृत

Posted by - June 6, 2023 0
देहारादून। भारत सरकार द्वारा मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना (Mussoorie Restructuring Water Supply Scheme) हेतु 56.46 करोड़ रूपये की विशेष…
PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में की उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन की ब्रॉडिंग

Posted by - November 30, 2025 0
देहारादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रति अपने विशेष…

बंगाल में गरजे योगी, बोले- दो मई के बाद TMC के गुंडों को मिलेगी सजा

Posted by - March 16, 2021 0
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल)।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर…