RAJESH BHUSHAN

देश के इन 10 जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण, महाराष्ट्र-पंजाब में स्थिति गंभीर

1011 0

ऩई दिल्ली। देश में कोरोना (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 47 हजार से अधिक मामले आए हैं, इनमें से सबसे अधिक सक्रिय मामले देश के 10 जिलों से आएं हैं। कोरोना वायरस (Coronavirus) के सबसे अधिक सक्रिय मामले 10 जिलों में केंद्रित हैं, ये जिले हैं- पुणे, नागपुर, मुंबई, ठाणे, नासिक,औरंगाबाद, बंगलूरू अर्बन, नांदेड, जलगांव, अकोला। जिन 10 जिलों में सक्रिय मामले केंद्रित हैं उनमें से 9 जिले महाराष्ट्र और एक जिला कर्नाटक का है।

महाराष्ट्र और पंजाब में स्थिति गंभीर

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि दो राज्य महाराष्ट्र और पंजाब हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 28,000 से ज्यादा नए मामले आए और पंजाब में अपनी कुल जनसंख्या के अनुपात में बहुत अधिक संख्या में नए मामले आ रहे हैं।

 

88 फीसदी मौतें 45 वर्ष एवं उससे ऊपर के लोगों की

सरकार ने फैसला लिया कि एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक वैक्सीन लगवा सकते हैं। ये फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि हमारे देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की कुल मौतों की 88 फीसदी मौतें 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की हैं।

Related Post

शरजील उस्मानी का भड़काऊ भाषण, भाजपा ने की सख़्त कार्यवाही की माँग

Posted by - February 4, 2021 0
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ…
priyanka gandhi

प्रियंका गांधी बोली- बेरोजगारी है चरम पर, क्या यह संयोग या प्रधानमंत्री का प्रयोग?

Posted by - February 4, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मंगलवार को पहली रैली की।…
CM Dhami

सीएम धामी ने चिंतन शिविर का किया शुभारंभ, बोले- निकलेगा अमृत

Posted by - November 22, 2022 0
देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी मसूरी में आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने तीन दिवसीय सशक्त उत्तराखंड…