CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने बस दुर्घटना में तीन की मौत व 40 के घायल होने पर जताया दुख

402 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ से माता वैष्णो देवी दर्शन कर वापस होने के दौरान यूपी में 65 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से तीन की मृत्यु और 40 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

उन्होंने (CM Sai)कहा कि छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटने की दु:खद खबर आ रही है। बस में सवार 65 श्रद्धालु में से तीन के निधन और 40 लोगों के घायल होने की खबर है।

घायलों के जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में इलाज की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन से बात कर डॉक्टरों को उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों को इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए गए है।

विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में बने नए अतिथि गृह छत्तीसगढ़ निवास का किया निरीक्षण

जानकारी के अनुसार बस में सवार दुर्ग जिले और आसपास के 65 यात्री वापस आ रहे थे कि उनकी शनिवार की अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्ची और दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

यह घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 51 पर हुई जो वैष्णो देवी से दर्शन कर वृंदावन आए थे और शुक्रवार की रात वापस दुर्ग लौट रहे थे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

Posted by - January 25, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस (Republic day) की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस…
CM Yogi

देश की आवाज है जीतेंगे तो मोदी ही : योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 16, 2024 0
फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने जिले की बिन्दकी तहसील…
CM Vishnudev Sai

नन्हीं बच्ची इनाया के साथ आत्मीय पल को मुख्यमंत्री साय ने किया साझा

Posted by - May 18, 2024 0
रायपुर। ओडिशा प्रवास से रायपुर लौटने के बाद शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) की पुलिस ग्राउंड हेलीपैड…
Nayab Singh Saini

सीएम नायब सिंह ने UPSC में सफल हुए हरियाणा के अभ्यर्थियों से की टेलीफोन पर बात

Posted by - April 18, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने हरियाणा राज्य से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा…