आठ साल की बच्ची नहीं लेगी सम्मान, पीएम मोदी से की ये गंभीर अपील

890 0

नई दिल्ली। मणिपुर की लिसिप्रिया कंगुजम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। यह आठ वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता ने कहा कि वह पीएम मोदी के सम्मान को स्वीकार नहीं करेगी। लिसिप्रिया कंगुजम जलवायु परिवर्तन पर अपनी मांग को अनसुना किए जाने से नाराज हैं।

लिसिप्रिया कंगुजम जलवायु परिवर्तन पर अपनी मांग को अनसुना किए जाने से  हैं नाराज

समाज के लिए प्रेरणा बनी देश की महिलाओं के सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीटर पर हैशटैग चलाया है। शुक्रवार को आठ वर्षीय लिसिप्रिया कंगुजम के संघर्ष की कहानी ट्वीटर पर साझा कर उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। सरकार ने उनको अब तक मिले सम्मान की फेहरिस्त बताते हुए पूछा कि क्या उन्हें प्रेरणा स्रोत नहीं माना जा सकता ? लोगों को प्रेरित किया गया कि अगर उनके पास भी किसी औरत के संघर्ष की कहानी है तो प्रधानमंत्री के ट्वीटर हैंडल पर जा कर शेयर करें।

प्रधानमंत्री महोदय! काफी सोच विचार के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंची हूं कि ये सम्मान मुझे नहीं चाहिए

इसके जवाब में कंगुजम लिखा कि प्रधानमंत्री महोदय! कृप्या आप मेरा सम्मान मत करें जबकि आप मेरी बात नहीं सुन रहे हैं। आपका शुक्रिया देश की प्रेरणादायक महिलाओं की लिस्ट में मुझे रखने के लिए। काफी सोच विचार के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंची हूं कि ये सम्मान मुझे नहीं चाहिए।

उद्धव बोले- बीजेपी से संबंध टूटा हिंदुत्व से नहीं, राम मंदिर के लिए एक करोड़ दान

कंगुजम को उम्मीद है सरकारी प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर उनकी बातों को तवज्जो मिलेगी

सुरक्षित पर्यावरण के लिए काम करनेवाली बाल कार्यकर्ता कार्बन उत्सर्जन और ग्रीन हाउस गैसों को कम करने वाले कानून की मांग करती रही हैं। स्कूली पाठ्यक्रम में जलवायु परिवर्तन को एक अनिवार्य विषय के तौर पर भी शामिल करने की मांग है। कंगुजम को उम्मीद है सरकारी प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर उनकी बातों को तवज्जो मिलेगी।

Related Post

ममता बनर्जी

Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस को लेकर बोलीं ममता बनर्जी, चुनाव जीतने के लिए RSS की ले रही मदद

Posted by - April 15, 2019 0
बेलडांगा। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार यानी आज कांग्रेस पर चुनाव जीतने को लेकर तंज कसा है।…
cm dhami

सीएम धामी से भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने की भेंट

Posted by - November 7, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना…
CM Dhami

कोर्ट के निर्णय से राहत, लंबे समय बाद मिला पीड़ितों को न्याय: सीएम धामी

Posted by - March 18, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रामपुर तिराहा कांड (Rampur Tiraha Case) में पीएसी के दो सिपाहियों को…
वरुण गांधी

मैं संजय गांधी का बेटा हूं, इन जैसों से जूते के फीते खुलवाता हूं -वरुण गांधी

Posted by - May 3, 2019 0
सुल्तानपुर। बीजेपी की प्रत्याशी मेनका गांधी के लिए जनसभा करने पहुंचे उनके बेटे वरुण गांधी ने  महागठबंधन और कांग्रेस पर…